- Details
नई दिल्ली: विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी का खुदकुशी करने वाला छात्र रोहित वेमूला दलित नहीं था। सुषमा ने कहा, मेरी जानकारी के मुताबिक वह दलित छात्र नहीं था। हकीकत यह है कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे सारे बेबुनियाद हैं। सुषमा ने कहा कि जब कोई किसी पर आरोप लगाना चाहता है तो वह कुछ भी कह सकता है। वहीं रोहित वेमूला की आत्महत्या के मुद्दे पर आंदोलनकारी छात्रों के साथ खड़े होते हुए राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों के साथ एक-दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। राहुल गांधी ने रोहित की खुदकुशी के मामले को महात्मा गांधी की हत्या जैसा करार दिया।
- Details
नई दिल्ली: साल 2016 का पहला और पीएम के रूप में मन की बात के 16वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिये खादी का आज के युवाओं में जबरदस्त क्रेज हो गया है। इतना ही नहीं, खादी में करोड़ो लोगों को रोजगार देने की भी ताकत है। पीएम मोदी का 2016 में यह पहला 'मन की बात' कार्यक्रम है। आमतौर पर वह हर महीने के आखिरी रविवार को इस कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप योजना अनगिनत अवसरों को लेकर आई है और इसने नौजवानों में नई उर्जा का संचार किया है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को तोहफा है। इसकी जानकारी हर किसान तक पहुंचाने के लिए लोग सहयोग करें।
- Details

नई दिल्ली: अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा था कि उन्हें अपनी धार्मिक पहचान बताने में 'डर' लगता है। टीवी चैनल से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, ‘आज मुझे सार्वजनिक तौर पर यह कहते हुए डर लगता है कि मैं हिंदू हूं।’ इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘कम ऑन अनुपम, मैं हमेशा गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं। सिर्फ संघ टाइप का हिंदू नहीं हूं।’ थरूर के इस ट्वीट के बाद अनुपम खेर ने भी ट्वीट किया, '‘कम ऑन शशि, मैंने नहीं सोचा था कि तुम मेरे बयान का गलत मतलब निकालोगे और कांग्रेसी चमचे की तरह बर्ताव करोगे।’ अनुपम खेर और शशि थरूर के बीच यह विवाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा भारत सरकार की ओर से अनुपम खेर को पद्म भूषण अवार्ड दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि मोदी सरकार से निकटता के चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इस पर खेर का कहना है कि वह ऐसे लोगों की परवाह नहीं करते। ट्विटर पर लोगों ने पाया कि 2010 में खेर ने एक ट्वीट कर पद्म पुरस्कारों की आलोचना करते हुए कहा था कि उनमें विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे उन पर दया आती है जो सोचते हैं कि मुझे भाजपा ने पुरस्कृत किया है। मेरी आलोचना होती रही क्योंकि जिन्हें नहीं मिला है उनकी इस तरह की प्रवृत्ति होती है, जबकि विजेता के पास ऐसी प्रवृत्ति नहीं होती।’ जम्मू-कश्मीर से कांग्रेस नेता सलमान निजामी के एक खुले खत पर प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए कहे जाने पर उन्होंने जोर से जवाब दिया, ‘कौन है वह?’ लोग अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मेरी आलोचना कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि निजामी के पत्र का लिंक ट्वीट करने वाले गुलाम नबी आजाद एक अच्छे दोस्त हैं। खेर ने कहा, ‘आजाद एक बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं आश्चर्यचकित हूं। उन्होंने महज कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए मेरी आलोचना की।’
- Details
नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस जीएसटी कानून की जरूरत को समझेगी और उसे संसद के बजट सत्र में राज्यसभा में इसे पारित कराने में मदद करनी चाहिए। संसद का बजट सत्र अगले महीने शुरू होगा।गौरतलब है कि सरकार अब बजट सत्र में इस विधयक को पारित करवाना चाहती है लिहाज़ा इसका श्रेय कांग्रेस को दे रही है। जब कांग्रेस इस बिल को संसद में लाई थी, तब भाजपा के विरोध के चलते ये बिल पास नहीं हो सका था। बहरहाल अरुण जेटली ने कहा, 'जीएसटी यूपीए का महत्वपूर्ण सुधार है। यदि इसे तैयार करने का श्रेय किसी को देना हो तो यह मैं उन्हीं को दूंगा। अब, यदि लेखक ही अपनी पटकथा के खिलाफ हो जाए तो मैं क्या कर सकता हूं.. मैं उनके पास गया हूं, मैंने उनसे बात की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






