- Details
नई दिल्ली: पठानकोट वायुसेना अड्डे पर आतंकवादी हमला और उसके बाद दर्जनभर आतंकवादियों की गिरफ्तारी को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा किले में तब्दील कर दी गई है। इसके लिए 1000 निशानेबाजों के साथ ही 49 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रमुख स्थलों पर 15 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। राजपथ इलाके के दो किलोमीटर दायरे में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के निशानेबाज ऊंची इमारतों पर तैनात रहेंगे। राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर 49 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 15 हजार अर्धसैनिक बल, 34 हजार दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली की सड़कों पर 26 जनवरी को सुबह पांच बजे से तैनात रहेंगे।
- Details
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहे अरूणाचल प्रदेश में रविवार को राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (रविवार) सुबह कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें अरूणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की गयी। कैबिनेट के इस फैसले पर कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर ऐसी सिफारिश की गई है तो यह दिन लोकतंत्र के लिए एक काला दिवस है। इस राज्य में पिछले साल 16 दिसंबर को राजनीतिक संकट शुरू हो गया था जब कांग्रेस के 21 बागी विधायकों ने भाजपा के 11 सदस्यों और दो निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर एक अस्थाई स्थान पर आयोजित सत्र में विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिया पर महाभियोग चलाया।
- Details
चंडीगढ़: निवेशकों की चिंता दूर करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि देश में पिछली तिथि से कराधान की विवादास्पद व्यवस्था अब बीते जमाने की बात हो गई है और भारत में यह अध्याय अब दुबारा नहीं खोला जाएगा क्योंकि उनकी सरकार पूर्वानमेय कर व्यवस्था कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि फ्रांस भारत में एक अरब डॉलर सालाना का निवेश तत्काल शुरू करेगा जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। दोनों पक्षों ने भारत में हेलीकॉप्टरों के निर्माण सहित 16 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की उपस्थित में दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों और कंपनी अधिकारियों को संबोधित कर रहे मोदी ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि विदेशी निवेशक भारत में आगामी 15 साल तक की टैक्स प्रणाली को लेकर स्पष्ट रहें।
- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) 25 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया और कहा कि पूरे समाज को इन बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए और दूसरों से अपनेपन की भावना रखनी चाहिए। मोदी ने पुरस्कार विजेता बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि हाजिर दिमाग, त्वरित सोच, निस्वार्थ दृढ़ संकल्प और संकट में फंसे साथियों के लिए संवेदनशीलता इन बच्चों के अदम्य साहस के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व थे। मोदी ने पुरस्कार विजेताओं से कहा कि बहादुरी का यह कृत्य ही अपने आप में एक ध्येय नहीं बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन को विकासपथ पर आगे ले जाने का प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






