- Details
नई दिल्ली: इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने पांचवें नेविगेशन सैटेलाइट आईआरएनएसएस-1ई का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण कर दिया है। यह प्रक्षेपण बुधवार सुबह किया गया।आईआरएनएसएस-1ई भारत की आईआरएनएसएस अंतरिक्ष प्रणाली के लिए प्रक्षेपित किए जाने वाले सात उपग्रहों में से पांचवा उपग्रह है। पांचवें दिशासूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई को ले जा रहे भारत के पीएसएलवी-सी31 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी। यह इस साल इसरो का पहला रॉकेट प्रक्षेपण हैं। श्रीहरिकोटा से आज सुबह (बुधवार) 9:31 बजे ‘आईआरएनएसएस-1ई’ का प्रक्षेपण किया गया। ‘आईआरएनएसएस-1ई’ आईआरएनएसएस अंतरिक्ष प्रणाली के सात उपग्रहों में से पांचवां नेविगेशन उपग्रह है।
- Details
नई दिल्ली: पठानकोट आतंकी हमले की अपनी जांच के सिलसिले में एनआईए ने मंगलवार को पंजाब पुलिस के अधिकारी सलविंदर सिंह की पोलीग्राफ जांच (लाई डिटेक्टर टेस्ट) की। समझा जाता है कि एनआईए को सलविंदर से इस घटनाक्रम और आतंकी हमले के बारे में अहम सुराग मिले होंगे। सलविंदर सिंह के बयानों में कथित भिन्नता को देखते हुए एजेंसी ने उनका पोलीग्राफ परीक्षण किया है। पठानकोट हमले को लेकर सलविंदर सिंह का यह टेस्ट दिल्ली के एनआईए दफ्तर में आज किया गया। गौर हो कि एनआईए की एक विशेष अदालत ने सिंह का पोलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर (झूठ पकड़ने वाली मशीन) परीक्षण कराने की सोमवार को अनुमति दे दी थी। सिंह अभी 75वीं पंजाब सशस्त्र पुलिस के सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।
- Details
नई दिल्ली: हैदराबाद में दलित शोधार्थी रोहित एमुला की कथित आत्महत्या को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज (मंगलवार) आरोप लगाया कि कुलपतियों का चयन भाजपा आरएसएस द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने छात्र शाखाओं से ‘सांप्रदायिक ताकतों’ से लड़ने के लिए एकजुट होने को भी कहा। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा ‘यह तो केवल शुरूआत है। कुलपतियों का चयन भाजपा आरएसएस द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा के बजाय उनकी रूचि एबीवीपी को बढ़ावा देने में है। सभी छात्र शाखाओं को परिसर में सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए।’
- Details
नई दिल्ली: एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सलविंदर सिंह पर लाई-डिटेक्टर परीक्षण करने की इजाजत दे दी। इस परीक्षण के जरिए झूठ पकड़ा जाता है। पठानकोट आतंकवादी हमला मामले में सलविंदर सिंह बार-बार अपना बयान बदलते रहे हैं। सलविंदर के साथ एनआईए का दल जिला न्यायाधीश अमरनाथ की अदालत में आया और उन पर लाई-डिटेक्टर परीक्षण करने के लिए अदालत की अनुमति लेने के इरादे से आवेदन दाखिल किया। अदालत के सूत्रों के अनुसार एनआईए ने चैंबर में हुई सुनवाई में न्यायाधीश को बताया गया कि पूछताछ के दौरान सलविंदर के बयानों में विसंगतियां हैं, इसलिए परीक्षण करने की अनुमति दी जा सकती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






