- Details
हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों में मंगलवार को तेजी आ गई है, वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर जिन लोगों पर आरोप लग रहे हैं उनमें से एक केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए एक स्थानीय संगठन ने उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं हैदराबाद में छात्र संगठनों ने भी विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसके अलावा पुणे, मुंबई समेत कई जगहों पर भी प्रदर्शन किए गए। इस पूरे मामले को लेकर देश भर में सियासत तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हैदराबाद विश्वविद्यालय का दौरा किया और इस मुद्दे पर छात्रों से बातचीत की। गांधी ने आरोप लगाया कि इस संस्थान ने निष्पक्ष तरीके से काम करने के बजाय छात्रों की अभिव्यक्ति की आजादी को ‘कुचलने’ के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग किया है।
- Details
नई दिल्ली: कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले की फिराक में होने की खुफिया जानकारी मिलने केबाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है। ऐसी खबरें हैं कि आईएस गणतंत्र दिवस पर भारत में आतंकवादी हमला कर सकता है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अर्धसैनिक बलों को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अधिक चौकस रहने के लिए कहा गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों ने कहा, ‘‘किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को रोकने के लिए 26 जनवरी को सेना के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा।’’ गणतंत्र दिवस की परेड में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। सूत्रों ने कहा, ‘‘सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है और पिछले साल की तरह ही इस बार भी सारी सुरक्षा प्रणाली को काम पर लगा दिया जाएगा।
- Details
नई दिल्ली: हैदराबाद में दलित छात्र खुदकुशी मामले पर सियासत तेज हो गयी है। केजरीवाल ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि कहा यह खुदकुशी नहीं, यह हत्या है, यह हत्या है लोकतंत्र की। हैदराबाद में एक दलित छात्र रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही केजरीवाल ने मांग की है कि मोदी को इस मामले के आरोपी केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और देश से माफी भी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘दलितों के उत्थान के लिए काम करना मोदी सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है। इसके बजाय मोदी जी के मंत्रियों ने पांच दलित छात्रों को बहिष्कृत और निलंबित कर दिया।’
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और खुफिया ब्यूरो ने एक साझा अभियान में हरियाणा के मेवात जिले से अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की पहचान मोहम्मद कासिम और अब्दुल सामी के के रूप में हुई है जो झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाला हैं। आशंका है कि सामी ने पाकिस्तान में हथियारों का प्रशिक्षण हासिल किया है। कासिम और सामी मेवात के पुन्हाना कस्बे पहुंचे और वहां एक मस्जिद में रह रहे थे। पहले से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस और खुफिया ब्यूरो ने वहां पहुंचकर कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुन्हाना के डीएसपी रतनदीप बाली ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान कासिम और सामी के बारे में पता चला। इसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया।’ दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त अरविंद दीप ने कहा कि सामी के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






