- Details
वॉशिंगटन: पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमता को इजाफा करने की कोशिश में जुटा हुआ है। कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत को डराने के लिए पाकिस्तान ने 130 परमाणु हथियार तैनात कर रखे हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के पास 110 से 130 न्यूक्लियर हथियार हैं या फिर इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के मिलिट्री एक्शन को रोकने के लिए पाकिस्तान तेजी से अपनी न्यूक्लियर ताकत में इजाफा कर रहा है। पाकिस्तान को इस बात का डर है कि दोनों देशों के बीच न्यूक्लियर जंग हो सकती है। रिपोर्ट में इस बात को लेकर चिंता जाहिर की गई है। पाकिस्तान परमाणु हथियारों के उत्पादन से जुड़ी सुविधाओें को बढ़ाने, अतिरिक्त परमाणु हथियारों को तैनात करने और नए तरह के डिलीवरी व्हीकल के निर्माण पर काम कर रहा है।
- Details
नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अच्छे और बुरे आतंकवादियों के बीच कोई फर्क नहीं हो सकता तथा सभी तरह के आतंकवाद को पूरी तरह खत्म किए जाने की जरूरत है। उन्होंने पाकिस्तान में बच्चा खान विश्वविद्यालय पर आतंकी हमले की निंदा की। इस हमले में 20 लोग मारे गए। मुखर्जी ने कहा, ‘बच्चा खान विश्वविद्यालय पर निर्मम आतंकी हमले के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह हमला और भी निंदनीय है क्योंकि आतंकवादियों ने उस बादशाह खान की पुण्यतिथि के दिन पर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया जिन्होंने शांति के लिए अथक काम किया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।’
- Details
नई दिल्ली: पठानकोट हमले के सिलसिले में एनआईए के गुरदासपुर और अमृतसर में छह ठिकानों पर छापे पड़े हैं। खास बात है कि यह छह ठिकाने गुरदासपुर के एसपी रहे सलविंदर सिंह और उनके दो साथियों से जुड़े हुए हैं। दो दिन तक सलविंदर सिंह का दिल्ली में लाई डिटेक्टर टेस्ट हुआ। सलविंदर सिंह और उनके दो साथियों राजेश वर्मा और रसोइये मदन गोपाल को 31 दिसंबर की रात आतंकियों ने अगवा किया था। गौरतलब है कि पठानकोट में हमला करने वाले आतंकियों ने सलविंदर और उसके दो साथियों को अगवा कर लिया था। आतंकवादियों ने सलविंदर को बिना कोई नुकसान पहुंचाए ही छोड़ दिया था, इसीलिए सलविंदर की भूमिका सवालों के घेरे में है।
- Details
नई दिल्ली: हैदराबाद विश्वविद्यालय में शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने दलित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव डालने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि यह कोई दलित बनाम गैर दलित मुद्दा नहीं है, जैसा कि कुछ लोग पेश कर रहे हैं। इस विषय को जाति संघर्ष बनाकर पेश करने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास किया जा रहा है, जो है ही नहीं। ईरानी अपने दो कैबिनेट सहयोगियों थावर चंद गहलोत और निर्मला सीतारमण के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बोल रही थीं। उन्होंने कांग्रेस सांसद हनुमंत राव द्वारा सितंबर 2014 में लिखे पत्र का हवाला दिया, जिसमें विश्वविद्यालय में वंचित वर्ग के छात्रों की आत्महत्याओं का जिक्र था। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राव ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में खराब कानून व्यवस्था पर ध्यान आकृष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि चार साल पहले से यह समस्या चल रही है। अगर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ध्यान देती तो शायद रोहित आज जिंदा होता।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






