- Details
नई दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नेताजी से जुड़ी 100 फाइलों की डिजिटल प्रतियां जारी करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) प्रारंभिक संरक्षण उपायों और डिजिटलीकरण के बाद नेताजी से संबंधित 100 फाइलों को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध करा रहा है। नेताजी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री इन फाइलों की डिजिटल प्रतियां जारी करेंगे। इसमें कहा गया है कि इस पहल से इन फाइलों को सुलभ कराए जाने के लिए ‘लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग’ पूरी होगी। साथ ही विद्वानों को नेताजी पर आगे और शोध करने में भी मदद मिलेगी। राष्ट्रीय अभिलेखागार की योजना हर महीने नेताजी से जुड़ी 25 फाइलों की डिजिटल प्रतियां सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराने की है।
- Details
नई दिल्ली: अरबों डॉलर के राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर संशय बरकरार है क्योंकि फ्रांसीसी राजदूत फ्रांस्वा रिशर ने अपने यहां के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के भारत आने से ठीक दो दिन पहले कहा है कि इस बारे में ‘जटिल बातचीत’ जारी है। रिशर ने संवाददाताओं से कहा, ‘इस समय बातचीत चल रही है। इसलिए मैं नहीं बता सकता कि इसका परिणाम क्या होगा। उसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। निस्संदेह यह जटिल बातचीत है।’ राजदूत ने कहा, ‘बिल्कुल, मैं तो आपसे यही कहूंगा कि मैं आशान्वित हूं। लेकिन आशान्वित होने का मतलब यह नहीं है कि हम पूरी तरह निश्चिंत हैं। बहुत ऊर्जा के साथ काम किया जा रहा है।’ समझा जाता है कि ओलांद की यात्रा के दौरान एक अंतर-सरकारी रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं, लेकिन अंतिम अनुबंध में समय लगेगा क्योंकि लागत पर बातचीत जारी है।
- Details
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राज्य पुलिस बल और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे देश से प्रतिबंधित आतंकवादी समूह आईएसआईएस के साथ हमदर्दी रखने वाले 13 लोगों को उनके स्वयंभू प्रमुख ‘अमीर’ सहित गिरफ्तार कर बड़े आतंकवादी हमले को विफल करने का शुक्रवार को दावा किया। चार राज्यों कर्नाटक, हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में छापेमारी हुई जहां 13 लोगों ने ‘जनूद-उल-खलीफा-ए-हिन्द’ नामक संगठन बना लिया था। इस आतंकी संगठन की विचारधारा आईएसआईएस के समान है। गृहमंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मुंबई निवासी मनबीर मुश्ताक ने कथित रूप से खुद को इस समूह का ‘अमीर’ घोषित कर दिया था। इसका काम देश भर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बम विस्फोट करना और कुछ विदेशियों पर हमला करना था। सभी राज्यों में वहां की पुलिस बल की सहायता से यह छापेमारी की गयी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को विस्तृत पूछताछ के लिए राष्ट्रीय राजधानी लाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस आतंकवादी संगठन की एक निश्चित संरचना है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए और केन्द्रीय जांच एजेंसियों ने 42 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनमें से आठ मोबाइल फोन इस नए आतंकवादी समूह के अमीर से बरामद हुए हैं जिसे कथित रूप से विदेशों से हवाला के जरिए धन भी मिला है।
- Details

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पठानकोट से हाईजैक हुई सफेद ऑल्टो को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, इसके ड्राइवर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसे किराए पर लेने वाले तीन लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों ने पठानकोट से सफेद ऑल्टो टैक्सी किराये पर ली थी। गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत में ही कड़ी सुरक्षा वाले पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला हुआ था। ड्राइवर का शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बुधवार को मिला था, जिसकी पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट करके चेतावनी के साथ कार से संबंधित विवरण दिया है और उसमें मीडिया को भी टैग किया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






