- Details
नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बनता जा रहा है जिसे नज़रअंदाज़ करना लगभग नामुमकिन सा होता जा रहा है। यही वजह है कि चुनाव आयोग भी देश में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और चुनावी गतिविधियों पर अपेक्षाकृत पैनी नजर रखने के लिये इस माध्यम का हरसंभव इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहा है। चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा ‘हम विचार कर रहे हैं कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में सोशल मीडिया का किस तरह सकारात्मक उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही, चुनावों के दौरान इस माध्यम पर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की गतिविधियों पर किस तरह अपेक्षाकृत पैनी नजर रखी जा सकती है।’ अपनी बात पूरी करते हुए रावत ने कहा कि चुनावों के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता का स्तर बढ़ाने के लिये इलेक्ट्रॉनिक ईवीएम के साथ वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवी.पैट) प्रणाली का इस्तेमाल शुरू हो चुका है। रावत ने कहा 'बिहार के पिछले विधानसभा चुनावों में हमने 36 क्षेत्रों में ईवीएम के साथ वीवी.पैट प्रणाली का इस्तेमाल किया था।
- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्टार्ट अप’ अभियान की शुरूआत से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज रात (शुक्रवार) कहा कि भारत इस पर देर से ‘‘जागा’’ है और विलंब के लिए उन्होंने खुद को भी जिम्मेदार बताया और कहा कि वह पहले खुद ही प्रशासन में रहे हैं। सिलिकन वैली के कुछ सीईओ के प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए मुखर्जी ने कहा कि भारत को अगले दस से 15 वर्ष में दस फीसदी की दर से विकास करने की जरूरत है ताकि गरीबी और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दे का समाधान किया जा सके। ‘स्टार्ट अप’ अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने सीईओ के प्रतिनिधिमंडल से कहा, ‘‘आपमें से कुछ ने सही कहा है कि वे (नए उद्यमी) आत्मविश्वास महसूस करते हैं, वे इसे करना चाहते हैं। यह सरकार का काम है कि उद्यमिता बढ़ाने के लिए माहौल तैयार करे।
- Details
नई दिल्ली: पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर बीते हफ्ते हुए आतंकी हमले के बाद देश की खुफिया एजेंसियां काफी सतर्क हो गई हैं। इसके बाद अब गणतंत्र दिवस से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल एवं अन्य शीर्ष अधिकारियों ने दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। पठानकोट आतंकी हमले के मद्देनजर राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर हाई एलर्ट जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक घंटे तक चली बैठक में सुरक्षा से जुड़े शीर्ष नेतृत्व ने देश की आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न आयामों का जायज़ा लिया और हाल के दिनों में प्राप्त खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण किया। दिल्ली समेत प्रमुख शहरी क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों एवं सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किये गए हैं।
- Details
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद जुगल किशोर आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी का दावा है कि किशोर के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को उत्तरप्रदेश में दलित मतदाताओं को साथ लाने में मदद मिलेगी। उत्तरप्रदेश में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव होने हैं। जुगल किशोर के पार्टी में शामिल होने के समारोह में प्रदेश भाजपा प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि वह अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने में मदद करेंगे। उन्होंने बसपा के संगठनात्मक शक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वाजपेयी ने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआत से पहले मक्रर संक्रांति के पावन अवसर पर किशोर पार्टी में शामिल हुए हैं और यह मायावती को आज उनके जन्मदिन पर तोहफा है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






