- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन 'अच्छे दिन' का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 1977 की हिंदी फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के एक मशहूर गाने का उल्लेख करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा और लिखा, ‘‘क्या हुआ तेरा वादा? वो क़सम, वो इरादा?’’ उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में मसालों के दाम में 10 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
कांग्रेस महासचिव के अनुसार, छोटी इलायची की कीमत 4,000 रुपये से बढ़कर 4,400 रुपये प्रति किलोग्राम, बड़ी इलायची 2,400 रुपये से बढ़कर 2,800 रुपये और जीरा 360 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। उन्होंने कहा कि जावित्री की कीमत भी 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
रमेश ने दावा किया कि अरहर दाल की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 130 रुपये प्रति किलोग्राम, चना दाल की 70 रुपये से बढ़कर 100 रुपये और उड़द की 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘आटे-दाल का भाव’’ बता देगी।
मोदी सरकार पर आंकड़ों को छिपाने का आरोप
पार्टी महासचिव रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह आरोप भी लगाया कि आम आदमी महंगाई से परेशान है, जबकि सरकार ‘‘सच्चाई छिपाने’’ और आंकड़ों की ‘‘बाजीगरी’’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा करने में जुटी है। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी की थाली महंगी होती जा रही है, लेकिन सरकार आंकड़ों की बाजीगरी से महंगाई पर काबू पाने का दावा करना चाहती है।’’
जनता आगामी चुनावों में ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी: जयराम
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आटा, दाल और खाद्य तेल समेत रसोई के जरूरी सामान की कीमतों से घरेलू बजट लगातार प्रभावित हो रहा है।
- Details
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को फ्रीज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक पतन से जोड़ते हुए कहा कि देश में पहले ‘वोट चोरी’, फिर ‘सरकार चोरी’ और अब ‘पार्टी चोरी’ हो रही है।
टीएमसी का नाम-सिंबल फ्रीज होने पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस के मामले में एक जैसा पैटर्न देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं और फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में ‘वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी’ को लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बताया।
- Details
नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट पर चार्ज का मामला बुधवार (16 सितंबर 2026) को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। 2 हजार से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। अंजन दत्ता नाम के याचिकाकर्ता ने कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में इसे कानून की नजर में समानता और व्यापार के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है।
याचिकाकर्ता ने कहा है कि इस व्यवस्था को बिना उचित चर्चा के लाया जा रहा है। इसे लाते समय जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया है। इससे छोटे व्यापारियों पर बोझ पड़ेगा। यूपीआई के अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए दोबारा नकद भुगतान की मांग शुरू हो सकती है। यह डिजिटल अर्थव्यवस्था लागू करने के लक्ष्य पर असर डालेगा।
केंद्र सरकार ने सरकार ने 15 अक्टूबर से व्यापारियों को किए जाने वाले 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 फीसदी शुल्क लगाए जाने की घोषणा की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






