ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास मंगलवार को संदिग्ध उग्रवादी हमले में असम राइफल के एक जवान की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना नामपोंग क्षेत्र में नामपोंग नाला के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। ‘21 असम राइफल’ के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे, जहां सीमा पर बाड़ लगाने का काम किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें हवलदार जानखोकाई कुकी (42) की जान चली गई और चार अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। उनकी स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी में एनएससीएन (के-वाईए) से जुड़े उग्रवादियों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है।

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांंडू परिवार से जुड़े लोगों को ठेके दिए जाने के आरोपों के कारण मुश्किल में घिर गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश में सरकारी ठेकों में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए प्रारंभिक जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। यह मामला खासतौर पर उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़े लोगों को ठेके दिए जाने की बात कही गई है।

यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया ने दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि सीबीआई दो हफ्तों के अंदर प्रारंभिक जांच दर्ज करे और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच का दायरा 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2025 के बीच दिए गए सरकारी ठेकों, वर्क ऑर्डर और उनके क्रियान्वयन तक रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई इस समय सीमा के बाहर के लेन-देन को भी देख सकती है, खासकर यह समझने के लिए कि असली लाभार्थी कौन हैं, किन-किन लोगों के बीच संबंध हैं और पैसे का प्रवाह कैसे हुआ।

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी का जबर्दस्त विरोध हो गया। पीएम के संबोधन के दौरान एक युवक ने भीड़ के बीच से बैनर लहराते हुए पीएम का विरोध किया। बैनर पर लिखा था, "भूख हड़ताल रोको, लद्दाख को उसका अधिकार दो।" स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया।

यह घटना प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अरुणाचल के शि योमी जिले में दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास करने के कुछ ही देर बाद घटित हुई। मोदी ने इस दौरान पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। लेकिन कार्यक्रम में युवक के विरोध के कारण कुछ देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी को तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया और कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के पुनः शुरू हो गया। इस विरोध प्रदर्शन ने कुछ समय के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित किया और थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी की स्थिति भी देखने को मिली।

ईटानगर: भाजपा नेता पेमा खांडू ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, चाउना मीन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। खांडू के साथ-साथ 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल केटी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई। एक दिन पहले ही खांडू को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

केंद्रीय प्रर्यवेक्षक भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ बुधवार को ईटानगर पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई और विधायक दल का नेता चुना। शाम को खांडू चुघ और कई विधायकों के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) केटी परनायक से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। चुघ ने राजभवन में मीडिया से कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बियुराम वाघ ने मुख्यमंत्री के रूप में खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा था। पार्टी के सभी 46 विधायकों ने इसका समर्थन किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख