ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजार में आज (बुधवार) लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 321 अंक से अधिक नीचे आ गया। बजट पेश किये जाने से पहले सतर्कता के वातावरण तथा तेल कीमतों में गिरावट के बीच विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार से धन निकालने में लगे हैं जिससे बाजार में गिरावट जारी है। डेरिवेटिव्स खंड में निपटान का कल आखिरी दिन है। इस कारण भी आज निवेशकों ने सतर्क रूख अपना रखा था। निवेशकों की कल पेश होने वाले रेल बजट और शुक्रवार को आने वाली वाषिर्क आर्थिक समीक्षा रपट का भी इंतजार है। 2016-17 का केंद्रीय बजट सोमवार को पेश किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। कच्चे तेल में नरमी का असर बाजारों पर पड़ा। सउदी अरब ने कहा है कि वह निकट भविष्य में तेल के उत्पादन में कटौती नहीं करेगा, इससे अत्यधिक आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है और फलत: कच्चे तेल के दाम नीचे आये हैं।

नई दिल्ली: रेल बजट से पहले उद्योग मंडल एसोचैम ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाते हुए यात्री किराये बढ़ाने को कहा है। एसोचैम ने कहा कि यात्री किराये को मालभाड़े की कीमत पर निचले स्तर पर रखा जाता रहा है। रेल मंत्री को दिए ज्ञापन में एसोचैम ने कहा कि यात्री किराया बढाने को लेकर राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव रहा है। हालांकि, यात्री ऐसा नहीं चाहते हैं। वे चाहते हैं कि किराया बढ़ोतरी के साथ उन्हें बेहतर सुविधाएं भी मिलें। मसलन ट्रेनें समय पर आएं, स्टेशनों पर साफसफाई और सुरक्षा हो और खाने की गुणवत्ता बेहतर हो। एसोचैम ने कहा कि किराये में बढ़ोतरी से यात्री ट्रैफिक पर होने वाले नुकसान में कमी की जा सकेगी।

नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को पेश करने की घोषणा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स की सरकार निगरानी कर रही है और अगर कंपनी 251 रुपये के हैंडसेट को लाने में विफल रहती है तो कार्रवाई की जाएगी। प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हमारे मंत्रालय ने जानकारी ली कि रिंगिंग बेल्स कितना तैयार है और 251 रुपये का फोन ला सकते हैं कि नहीं। हमने उनसे कहा है कि उनके पास बीआईएस प्रमाणपत्र है अथवा नहीं। ऐसा इसलिए किया गया कि बाद में कोई विसंगति न पैदा हो। अगर कोई विसंगति होती है, हम कानून के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। हमारा विभाग निगरानी रख रहा है।'

पटना: पूर्व रेल मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रेलवे को ‘गंभीर संकट’ की ओर धकेलने के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार की आलोचना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में पूर्व रेल मंत्री ने रेलवे द्वारा की गई हाल की दो गलत नीतिगत पहल का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और जापान की जेआईसीए जैसे वित्तीय संस्थानों से 40 अरब डॉलर उधार लेने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर अंधाधुंध कर्ज उठाना आत्मघाती हो सकता है। क्योंकि यह धन बुलेट ट्रेन जैसी धन पीने वाली परियोजनाओं पर लगाया जाना है जो लाभकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यह और भी खतरनाक है जबकि भारतीय रेल को अपने रोजमर्रा के खर्च के लिए पर्याप्त आमदनी नहीं हो रही है। प्रसाद ने कहा, दूसरा मुद्दा रेलवे द्वारा लागत कम करने और निजीकरण आदि के लिए गठित समितियों का है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख