ताज़ा खबरें
सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक, गोलीबारी
सीजफायर पर फारूक बोले- 'हमारी पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है'
पाकिस्तान की हमले की क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया: कर्नल सोफिया
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने किया एलान
मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगाई गई रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश
पाक को 6 जगह घुसकर दिया जवाब,लड़ाकू विमानों का भी इस्‍तेमाल: सेना

मुंबई: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया। बिजली से अग्निदाह किया गया। रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंची। यहां उनके पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा वाहन से उतारा और श्मशान घाट के अंदर ले गए। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने तिरंगे से ढका और सलामी दी। उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।

रतन टाटा को वर्ली के शवदाह गृह में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित शवदाह गृह लाया गया और मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस दौरान मध्य मुंबई स्थित शवदाह गृह में उपस्थित थे।

मुंबई: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दुख जताया। मुकेश अंबानी ने कहा कि रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। मैंने आज एक प्रिय मित्र को खो दिया।

देश ने अपने दयालु बेटे को खो दिया: मुकेश अंबानी

रतन टाटा के निधन पर रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "यह देश के लिए दुखद दिन है। उनका जाना सिर्फ टाटा समूह ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके जाने से दुखी हूं क्योंकि मैंने अपना एक अच्छा दोस्त खो दिया है। उन्होंने मुझे हर मुलाकात में प्रेरित किया, नई उर्जा दी। वो दूरदर्शी बिजनेसमैन और परोपकारी थे। उन्होंने हमेशा समाज की अच्छाई के लिए काम किया।" उन्होंने आगे कहा, "उनके जाने से देश ने अपने दयालु बेटे को खो दिया।

नई दिल्ली: टाटा संस के विजनरी चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे अपने पीछे एक ऐसी अमिट विरासत छोड़ गए, जिसने भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य को बदल दिया। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली तो देश के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें याद किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।

मुंबई: टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (09 अक्टूबर) को निधन हो गया है। उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की खबर सामने आई थी। उन्हें ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

दो दिन पहले ही किया था सोशल मीडिया पोस्ट

7 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को 'अफवाह' बताकर खारिज कर दिया था और अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं। उन्होंने अपने आखिरी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं वर्तमान में अपनी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं।" उन्होंने कहा, "चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख