- Details
न्यू चंडीगढ़: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में मैच जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का यह सबसे बड़ा रन चेज है। इस हार के बाद भी भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की है।
शाई होप वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने आए थे, और मैच जिताकर नाबाद लौटे। होप ने 143 गेंद में नाबाद 162 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले। 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने मुख्य ओपनर के चोटिल होने के बाद भी शानदार शुरुआत की। मेन ओपनर ज्वेल एंड्रयू फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह बैटिंग करने नहीं उतरे तो शाई होप पारी की शुरुआत करने आए।
- Details
नागोया: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से आसान जीत दर्ज की। यह एशियन गेम्स के इतिहास में कुल पांचवीं बार है जब भारत ने पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है। मलेशिया की ओर से सिर्फ एक गोल हुआ, जो शेलो सिल्वेरियस ने किया, जबकि भारतीय टीम ने लगातार मलेशियाई खिलाड़ियों को गलती करने पर मजबूर किया और मैच में कुल 14 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए।
इस जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक्स 2028 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पहले 15 मिनट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही और पहला क्वार्टर 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। उसके बाद तो जैसे मलेशिया मुकाबले में टिक ही नहीं पाया। दूसरे हाफ में भारत ने एक-एक गोल किया, जबकि मलेशिया गोल करने को तरस रहा था। भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा ने एकमात्र फील्ड गोल किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से 2 और जुगराज सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर से एक गोल दागा। एक गोल हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा।
- Details
निशिन: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है। मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। हसन नवाज ने एक बार के लिए भारतीय फैंस की सांसे रोक दी थीं, लेकिन जसप्रीत बुमराह के 19वें ओवर ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया, जिसमें उन्होंने 11 रन दिए थे। यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड मेडल है।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 68 रन और तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन उनकी 96 रन की पारी पाकिस्तान के काम ना आ सकी।
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। अब मेंस टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं। यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।
- Details
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने चीन को फाइनल में 1-0 से हराया। भारत ने इस तरह 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा समाप्त किया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की और अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा। भारत ने ना सिर्फ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि चीन को स्वर्ण का बचाव करने से रोका।
भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ पहले क्वार्टर से दबाव बनाया। बलजीत कौर को छठे मिनट में ग्रीन कार्ड मिला। लेकिन भारत ने चीन पर दबाव बनाया और भारत के लिए 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में मैदानी गोल दागा। इस तरह भारत ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त बनाई। भारत को इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम बढ़त दोगुना करने से चूक गई। हालांकि, पहला क्वार्टर समाप्त होने तक भारतीय टीम बढ़त बनाए रखी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






