- Details
नई दिल्ली: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सचिव विनोद तोमर को नोटिस जारी किया है। चार महिला पहलवानों ने दोनों को बरी किए जाने के 3 अगस्त के फैसले को चुनौती देते हुए अदालत का रुख किया था। इसी याचिका पर सोमवार को स्पेशल जज दिग्विजय सिंह ने सुनवाई की और बृजभूषण सिंह तथा विनोद तोमर को नोटिस जारी किया। मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती
महिला पहलवानों ने अपनी याचिका में कहा है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट का फैसला कानून की नजर में टिकाऊ नहीं है और मामले में पेश सबूतों का गलत तथा चुनिंदा तरीके से आकलन किया गया। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि अदालत ने गवाहों के समर्थन वाली पूरी तस्वीर पर ध्यान देने के बजाय छोटी और गैर-जरूरी गलतियों को अधिक महत्व दिया, जिसके आधार पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ मामला खारिज कर दिया गया।
- Details
निशिन: एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिला दिया है। हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर् से हराया। शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (49) की शानदार पारी की मदद से भारत ने फाइनल में 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और इमेशा दुलानी ने पारी की शुरुआत की थी, जो पहले विकेट के लिए सिर्फ 18 रन जोड़ पाई। बल्ले से कमाल करने के बाद शेफाली वर्मा ने गेंद से कहर बरपाया, उन्होंने पॉवरप्ले में 2 विकेट लिए। दुलानी (3) और हसीनी परेरा (0) को आउट किया।
पॉवरप्ले खत्म होने के बाद अगले ही ओवर में दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका का सबसे बड़ा विकेट चटकाया, उन्होंने चमारी अट्टापट्टू को कैच आउट कराया। अट्टापट्टू ने 21 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 21 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में श्रेयांका पाटिल ने हर्षिता माधवी (0) को चलता किया।
- Details
निशिन: भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है और उसका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 100 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 81 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 114 रनों से अपने नाम किया। अब 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया था।
भारत गत चैंपियन के रूप में खेल रहा है। यह लगातार दूसरी बार है जब भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश पाया है। चार साल पहले 2022 एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। अब 2026 एशियन गेम्स में भी वही फाइनल दोबारा दोहराया जाएगा। यह फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा।
- Details
आइची नागोया: आइची में एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत का पदक खाता खुल गया है। भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रविवार को रजत पदक जीतकर देश को पहला पदक दिलाया। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा कोचलुमकल की तिकड़ी ने आइची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में 16 टीमों के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही।
एलावेनिल और सोनम ने व्यक्तिगत फाइनल में बनाई जगह
चीन ने 1904.2 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। मेजबान जापान 1897.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा और उसे कांस्य पदक मिला। भारतीय टीम के स्कोर को मुकाबले के विवरण में 1897 बताया गया है, जबकि सीरीज के विस्तृत स्कोर के हिसाब से उसका कुल स्कोर 1898 तक पहुंचा। जापान के स्कोर से भारतीय टीम का अंतर 0.9 अंक बताया गया है।
टीम स्पर्धा के साथ भारत के लिए व्यक्तिगत मुकाबले में भी अच्छी खबर आई। एलावेनिल वलारिवन और सोनम मस्कर ने व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






