ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

चेन्नई: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन की ईस्ट जोन टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के चेपॉक में खेले गए फाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में मिली 372 रन की बढ़त के आधार पर ट्रॉफी जीत ली। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 388/7 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।

ईस्ट जोन ने पिछली बार 2012-13 में दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता था। यानी टीम को दोबारा चैंपियन बनने के लिए 13 साल का इंतजार करना पड़ा। यह ईस्ट जोन का कुल तीसरा दलीप ट्रॉफी खिताब है। इस बार और 2012-13 से पहले टीम ने 2011-12 में भी खिताब जीता था। यानी लगातार तब दो खिताब जीते थे। उन दोनों सीजन में टीम के कप्तान नटराज बेहेरा रहे थे। ईशान ईस्ट जोन को ट्रॉफी दिलाने वाले दूसरे कप्तान हैं।

दुबई: टीम इंडिया ने 2026 महिला एशिया कप के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करने के बाद पाकिस्तान 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल का सबसे छोटा टोटल रहा। चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 8.4 ओवर यानि 52 गेंदों में जीत हासिल कर ली। छोटे से चेज में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में 18 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल रहा। इस दौरान पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा ने 3 विकेट लिए। यह महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 15वीं जीत रही।

चेज में टीम इंडिया बिल्कुल सहज नजर आई। ओपनिंग पर उतरी शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर चेज की शुरुआत की। हालांकि वह ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। उन्होंने 6 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 12 रन स्कोर किए। 13 रन पर पहला विकेट गिरा।

दुबई: स्मृति मंधाना की शानदार पारी ने टीम इंडिया को 2026 महिला एशिया कप में दूसरी जीत दिलाई. गुरुवार (03 सितंबर) को टूर्नामेंट का 7वां मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच दुबई में खेला गया। मैच में पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रन स्कोर किए। फिर चेज करते हुए हांगकांग 16.2 ओवर में सिर्फ 56 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। भारत ने इस तरह 137 रन से मैच जीता। जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

भारत के लिए मंधाना के अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं। शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा प्रतिका रावल ने 10 रन, ऋचा घोष ने 11 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 10 रन, भारती फुलमाली ने 02* रन और दीप्ति शर्मा ने 01* रन बनाया।

शंघाई: भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स के पहले दौर में कनाडा के विक्टर लाई से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, किदांबी श्रीकांत ने अपना मैच जीता और दूसरे दौर में जगह बनाई। 2021 विश्व चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य ने मैच में कई गलतियां कीं, जिसका विश्व नंबर-नौ विक्टर ने फायदा उठाया। लक्ष्य 14-21, 7-21 से मैच हार गए। यह मुकाबला 38 मिनट में ही खत्म हो गया। विक्टर पिछले महीने हुए विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

श्रीकांत और मिश्रित युगल जोड़ी अगले दौर में

2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-16, 21-15 से हराकर पुरुष एकल के अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने भी अगले दौर का टिकट कटाया। भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के टोनाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग को सीधे गेमों में 21-8, 21-9 से मात दी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख