- Details
रायपुर: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से हरा दिया है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ऐसा तूफान मचाया कि टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में ही लक्ष्य को चेज कर दिया। पहले भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की पारी को मात्र 102 रनों पर रोक दिया था। शेफाली ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा, दोनों ने मिलकर गदर मचा दिया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। दोनों ने मिलकर केवल 47 गेंद में पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। टीम इंडिया की जीत लगभग सुनिश्चित हो चुकी थी, तभी शेफाली वर्मा 25 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हो गईं।
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का तूफान
शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
- Details
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबले का टॉस रात 9 बजे हुआ और मैच 9:15 बजे शुरू हुआ। यह मैच 9-9 ओवर का शुरू हुआ था। बेंगलुरु में झमाझम बारिश के बाद ईशान किशन और नमन धीर का तूफान देखने को मिला। हालांकि, 7.4 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट पर 118 रन था, तभी बारिश फिर से आई और दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही।
लगातार बारिश की वजह से यह मैच 9-9 ओवर का खेला जा रहा था। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम काफी छोटा मैदान है। ऐसे में यहां गेंदबाजों की काफी पिटाई होती है, लेकिन मौसम और लागतार बारिश होने की वजह से शुरुआत में गेंदबाजों के लिए परिस्थिति फायदेमंद थी। ऐसे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 9 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने उनका यह फैसला पूरी तरह से गलत साबित किया। भारत के लिए ईशान किशन ने 300 के स्ट्राइक रेट से और नमन धीर ने 400 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
- Details
रायपुर: रायपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से शार्ने मेयर्स ने नाबाद 43 रन, जबकि केलिस ने 42 रन की पारी खेली।
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दीप्ति शर्मा की 49 रन की पारी और निकी प्रसाद के नाबाद 39 रनों की मदद से 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर 116 रन बना लिए। इस तरह भारतीय महिला टीम ने चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने केलिस और शार्न मेयर्स की क्रमश: 42 और 43 (नाबाद) रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम के लिए नंदिनी शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और श्री चरणी ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि फॉर्मेट के बाकी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे। वहीं टेस्ट सीरीज में नियमित शुभमन गिल ही कप्तानी करते दिखाई देंगे। शुरुआती 3 वनडे में अय्यर उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे। हालांकि भारतीय बोर्ड ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि क्यों आखिरी 2 वनडे में अय्यर कप्तानी करेंगे।
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके लिए पहले ही टीम का एलान हो चुका है। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 सीरीज के साथ दौरे की शुरुआत होगी। इसके बाद 04 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मैचों वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी। फिर 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






