- Details
हैदराबाद: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया है। 247 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज ने 24 रनों से चौथा टी20 जीता। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में तीन विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में तूफानी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया 223 तक ही पहुंच सकी। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने शतक जड़ा। वहीं गेंदबाजी में कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 3 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा छू लिया था। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे तेज फिफ्टी थी। संजू सैमसन ने आते ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी थी। वह 23 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उन्होंने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के भी पूरे किए। ईशान किशन ने आते ही छक्के लगाया, लेकिन तीसरी गेंद पर वह भी आउट हो गए।
- Details
इंदौर: भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने इस बार रांची वाली गलती नहीं दोहराई और कैरेबियाई बल्लेबाजों को शुरू से ही फंसाए रखा। 14 रनों की इस जीत के बलबूते टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस बार शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड अपना जादू नहीं बिखेर पाए, लेकिन नमन धीर और अर्शदीप सिंह के अलावा टीम इंडिया के अन्य बॉलर्स ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की।
वेस्टइंडीज इस बार टॉस जीतकर भी हार गया। वह उम्मीद लगाए बैठा होगा कि इस बार भी रांची जैसी ओस पड़ेगी। ओस पड़ी जरूर, लेकिन कैरेबियाई टीम की उम्मीद से कम। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन ही बना सका। रांची में शतक ठोंकने वाले कप्तान शाई होप को इस बार अर्शदीप सिंह ने जल्दी चलता कर दिया। जब तक शिमरोन हेटमायर और कामिल पूरन खेल रहे थे, तब तक उसके जीतने के चांस नजर आ रहे थे।
- Details
रांची: शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बनाए। जवाब में मेहमानों ने शाई होप की नाबाद शतकीय और शेरफेन रदरफोर्ड की अर्धशतकीय पारी की मदद से 18.3 ओवर में चार विकेट पर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत से 1-1 की बराबरी कर ली।
रांची के मैदान में आज चौके और छक्कों की बरसात हो रही थी। शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड का ऐसा तूफान आया कि मयंक यादव की पेस, अर्शदीप की स्विंग और कुलदीप यादव की स्पिन, सब धरे के धरे रह गए। जब-जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे तब-तब कैमरा गंभीर और अय्यर की तरफ घूमा। हर बार बाउंड्री लगने पर अय्यर और गंभीर का चेहरा उतरा हुआ नजर आया।
- Details
लखनऊ: भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 102 रन की पारी खेल उन्होंने भी राहत की सांस ली होगी। क्योंकि अय्यर ने 10 पारियों के बाद कोई अर्धशतक या शतक लगाया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 171 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 32 गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य को चेज कर लिया।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय स्पिनरों की धारधार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के सारे बल्लेबाज धराशाई हो गए। कप्तान शाई होप के 52 रन और शेरफान रदरफोर्ड के 56 रनों के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी।
सिर्फ 172 रनों के चेज में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन बनाए। उन्होंने केवल 42 गेंदों में शतक पूरा कर दिया, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे पहला शतक है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






