ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है। 14 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर सहन अराचिगे और बल्लेबाज कामिल मिशारा को शामिल किया गया है।

अराचिगे और मिशारा को मौका

पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए दिनेश चांदीमल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट रहे पासिंदु सोरियाबंदारा को भी टीम से बाहर रखा गया है। दूसरे ओपनर निशान मदुश्का को जगह नहीं मिली, जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर रमेश मेंडिस और तेज गेंदबाज दिलशान मदुश्का भी टीम में जगह नहीं बना सके। अराचिगे को भारत ए के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। अराचिगे ने भारत ए के खिलाफ हाल ही में श्रीलंका ए क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी और बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

नई दिल्ली: भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में तीसरा पदक जीतने का सपना शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में टूट गया। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी को चीन के तीसरे वरीयता प्राप्त लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

चीन की जोड़ी ने दी मात

पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता वांग और लियांग ने सात्विक-चिराग को 36 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21 9-21 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी मुकाबले के दौरान अपनी लय और आक्रामकता बरकरार नहीं रख सकी और दूसरे गेम में पूरी तरह दबाव में नजर आई। सात्विक और चिराग ने इससे पहले 2022 और 2025 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते थे। ऐसे में इस बार भी पदक की उम्मीद के साथ उतरी भारतीय जोड़ी के लिए क्वार्टर फाइनल में मिली हार निराशाजनक रही।

नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवान काजल ढोचक ने अंडर-20 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 किलोग्राम भारवर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। काजल ने फाइनल में चीन की जिंगरू सन को 7-0 से हराकर विश्व खिताब जीता। इसके साथ ही वह लगातार दूसरी बार अंडर-20 विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की चुनिंदा महिला पहलवानों में शामिल हो गई हैं। महिलाओं की स्पर्धा के इस शानदार दिन भारत ने दो और पदक हासिल किए। तनु शर्मा और सविता ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीतकर भारतीय पदकों की संख्या में इजाफा किया।

बिना एक भी अंक गंवाए बनीं चैंपियन

18 वर्षीय काजल ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा और किसी भी मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाया। फाइनल में भी उन्होंने चीन की जिंगरू सन को शुरुआत से ही दबाव में रखा और अंत तक अपनी बढ़त कायम रखते हुए 7-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

नई दिल्ली: त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पदक पक्का कर लिया है। त्रीसा और गायत्री ने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचते ही पदक पक्का हो जाता है। त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने जिया और जियान की जोड़ी को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया।

2011 के बाद महिला युगल में भारत को मिलेगा पदक

त्रीसा और गायत्री का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक है। 15 साल बाद ऐसा हो रहा है कि विश्व चैंपियनशिप में महिला युगल जोड़ी ने पदक पक्का किया है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में खेले गए इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख