ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलंबो: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो पर कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई झड़प के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। जायसवाल फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों ने एक-दूसरे से कुछ कहा। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी आगे झुके जिससे दोनों के सिर आपस में टकरा गए।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’’

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम में लौट आए हैं। नवीन दाहिने कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद इस तीन मुकाबलों की सीरीज का हिस्सा होंगे। नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की मेजबानी में सीरीज के तीन मैच 13, 15 और 17 सितंबर को आयोजित होंगे।

यह सीरीज इब्राहिम जादरान के लिए अफगानिस्तान के फुल-टाइम टी20 कप्तान के तौर पर पहला असाइनमेंट भी होगा। जादरान को राशिद खान के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीरीज शुरू होने से पहले तैयारी कैंप के लिए अफगानिस्तान की टीम जल्दी भारत पहुंचेगी।

नवीन को दाहिने कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा था। अब उनकी वापसी से अफगानिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करते हुए अपने पुराने दोस्त के साथ मानवीय व्यवहार और उन्हें जरूरी सुविधाएं देने की मांग की है। यह मांग तब की गई,है जब 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जेल में बंद पूर्व नेता के लिए बेहतर हालात की अपील की है।

'मैं उस दोस्त का साथ देना चाहता हूं, जिसके संग खेला': कपिल

कपिल ने कहा कि वे समझते हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने से क्यों हिचकिचा सकते हैं, लेकिन मुल्क के बाहर रहने वाले खिलाड़ी अपनी चिंता जाहिर कर सकते हैं। कपिल ने 'रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप' के लॉन्च के मौके पर पत्रकारों से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें दोष दे सकता हूं, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को पाकिस्तान में ही रहना है, लेकिन हम बाहर से देख रहे हैं। हां, मैं अपने उस दोस्त का समर्थन करना चाहता हूं, जिसके साथ हमने खेला और जिसकी क्रिकेटिंग स्किल्स की हमने तारीफ की।

एम्सटलवीन (नीदरलैंड्स): महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए।

पेनल्टी कॉर्नर से नीदरलैंड्स ने दागे दोनों गोल

नीदरलैंड्स के लिए यिब्बी जानसेन ने मैच के दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रेडरिके मातला ने 38वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मेजबान टीम की बढ़त 0-2 कर दी। भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी। अंत तक भारत कोई गोल नहीं कर पाया और उसे 0-2 से मुकाबला गंवाना पड़ा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख