- Details
गॉल: भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल की है। यह भारत का 600वां टेस्ट था और शुभमन गिल की टीम ने इसमें जीत हासिल की। जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने छह विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
गॉल में दोनों टीमें टेस्ट में छह बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से सभी छह मैचों के जीत या हार में नतीजे निकले हैं, यानि कोई टेस्ट ड्रॉ नहीं हुआ। भारत और श्रीलंका के बीच यहां छह टेस्ट खेले गए और भारत ने तीन मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। भारतीय टीम गॉल में इस टेस्ट से पहले श्रीलंका से पिछली बार जुलाई 2017 में भिड़ी थी। तब टीम इंडिया ने 304 रन से जीत हासिल की थी। यानी गॉल में भारत ने लगातार दूसरा टेस्ट जीता। 2014 के बाद से गॉल में खेले गए 28 टेस्ट मैचों में केवल एक ही मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है, वह भी पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया बारिश से प्रभावित टेस्ट था। यानि अन्य 27 टेस्ट के नतीजे हार-जीत में निकले हैं।
- Details
नई दिल्ली: विश्व कप विजेता शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, डेकाथलॉन और ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद उन 17 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
खेल मंत्रालय ने हालांकि इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं किया है।
अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित खिलाड़ियों में ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ीदार त्रीसा जॉली, ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुक्केबाज नरेंद्र और युवा बधिर राइफल निशानेबाज धनुष श्रीकांत भी शामिल हैं।
एशियाई खेल 1962 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे फुटबॉलर आई अरुमैनायगम को आजीवन उपलब्धि के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया गया है।
- Details
गॉल: गॉल टेस्ट में भारत ने पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेजबान टीम ने चार विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है। जबकि श्रीलंका को अभी भी जीत के लिए 288 रन बनाने हैं। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 रन और पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुषा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
इससे पहले भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 69 गेंदों पर 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। देवदत्त पडिक्कल ने भी 75 गेंदों पर 44 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 167 रन की शानदार पारी खेली थी। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने 31 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
- Details
गॉल: ऋषभ पंत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पंत ने मंगलवार को गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की।
मैच में आने से पहले, पंत के नाम 97 छक्के थे। उन्होंने पहली पारी में बनाए 39 रन के दौरान 1 छक्का लगाया था। वहीं, दूसरी पारी में 66 रन बनाने के दौरान दो छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की।
पंत ने लाहिरू कुमारा की गेंद पर डीप फाइन लेग पर छक्का मारकर अपना 100वां छक्का पूरा किया। इस शॉट से उन्होंने 53 गेंदों पर अपना पचासवां रन भी पूरा किया। पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। वहीं, ओवर ऑल टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






