- Details
गॉल: देवदत्त पडिक्कल के शानदार नाबाद शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। शनिवार को दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 27 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है।
पडिक्कल ने जड़ा पहला अंतरराष्ट्रीय शतक
टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पडिक्कल ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर यादगार पारी खेली। उन्होंने 134 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया और पूरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में कई शानदार शॉट लगाए और स्पिनरों के खिलाफ खास तौर पर आक्रामक नजर आए। उन्होंने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
- Details
डार्विन: ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे जिससे बांग्लादेश शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंच गया।
पहली पारी में केवल 198 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 161 रन बनाए थे और वह अब भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया का दारोमदार अब कैमरन ग्रीन (नाबाद 43) और एलेक्स कैरी (नाबाद 19) पर टिका है। ऑस्ट्रेलिया को अगर हार से बचना है तो उसे दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा जो अभी नामुमकिन लग रहा है।
बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने के लिए छह विकेट चाहिए, जो संभवतः इस प्रारूप में उसकी की सबसे बड़ी जीत होगी।
- Details
गॉल: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। केएल उस समय तक 162 गेंदों में 77 रन बना चुके थे। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में शनिवार को आखिरी सेशन की शुरुआत में गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल बल्लेबाजी नहीं कर सके।
दाएं हाथ का बल्लेबाज टी ब्रेक के बाद देवदत्त पडिक्कल (85 नाबाद) के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरा। ब्रेक से पहले, 51वें ओवर में दाहिने हाथ के अग्रभाग में ऐंठन के बाद राहुल ने फिजियो से उपचार भी कराया था।
हालांकि, आखिरी सेशन की शुरुआत से पहले, 34 वर्षीय राहुल ने तुरंत अंपायर को बताया कि उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है और वह अपना बल्ला ठीक से नहीं पकड़ पा रहे हैं। राहुल के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब उन्हें अपने बाएं हाथ और कलाई में खिंचाव महसूस हुआ।
- Details
गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है।
यशस्वी जायसवाल (32 रन) के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल संग मिलकर मोर्चा संभाला और श्रीलंकाई गेंदबाजों को खासा तंग किया। पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर की पहले शतक तक पहुंचने के लिए 134 गेंदें खेलीं। वह अब तक अपनी इस शतकीय पारी में 9 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उन्होंने राहुल के रिटायर हर्ट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए उनके साथ मिलकर 150 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई।
मार्च, 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल को साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद नंबर तीन की पोजीशन पर खेलने का मौका मिला है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






