- Details
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का धमाकेदार आगाज करने वाली धोनी ब्रिगेड अपने ही घर में हो रहे विश्व कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रसेल अर्नोल्ड ने टीम टीम इंडिया को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बताया। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड ने ट्वीट किया, 'भारत टी-20 वर्ल्ड कप का मजबूत दावेदार दिख रहा है।' इस पर गावस्कर ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा, 'टीम इंडिया ने जैसा खेल दिखाया और रसेल अर्नोल्ड ने जिस अंदाज में बात की उससे लगता है कि वे खिताब के प्रबल दावेदार हैं।' गावस्कर ने कहा, 'टॉप ऑर्डर में विराट और रोहित बेहतरीन फॉर्म में है।
- Details
मेलबर्न: पद्म भूषण सानिया मिर्जा का टेनिस कोर्ट पर सुनहरा सफ़र जारी है। सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस की वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला डबल्स के फाइनल में जगह बना ही है। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में जर्मनी की जुलिया जॉर्जेस और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में हरा दिया। सानिया-हिंगिस ने 13वीं रैंकिंग वाली विपक्षी जोड़ी को 6-1, 6-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के ख़िताब से ये जोड़ी बस एक कदम दूर है। सानिया ने अब तक दो महिला डबल्स के अलावा तीन मिक्स्ड डबल्स के खिताब भी जीते हैं।
- Details
मेलबर्न: टूर्नामेंट में टॉप सीड सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 12वीं वरीयता की एना गोर्नफील्ड और कोको वांडेवेघे की जोड़ी को हराया। सानिया-हिंगिस ने पहला सेट 23 मिनट में 6-2 से जीता। गोर्नफील्ड और वांडेवेघे ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया, लेकिन वर्ल्ड नंबर वन सानिया-हिंगिस ने 6-1 से सेट जीता और सेमीफाइनल में जगह बना ली। सानिया ने टूर्नामेंट में दिन का अपना दूसरा मैच भी खेला। मिक्स्ड डबल्स में सानिया ने इवान डोडिज के साथ खेलते हुए यारासोवा स्वेडनोवा और ऐहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी को हरा दिया। सानिया और डोडिज ने करीब एक घंटे में 7-5, 6-2 से मैच जीता। मिक्सड डबल्स में मार्टिना हिंगिस और लिएंडर पेस की जोड़ी ने दूसरे दौर का मैच जीत लिया। दोनों ने स्लोएंस स्टीफेंस और जीन-जूलियन रॉजर को 6-1, 6-2 से हराया।
- Details
मुंबई: भारतीय क्रिकेट के लिए मंगलवार का दिन दोहरी सफलता वाला साबित हुआ। एक तरफ एडिलेड ओवल में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 में जहां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रनों से मात दे दी, वहीं आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम फिर से शीर्ष पर पहुंच गई। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को संपन्न हुए चौथे टेस्ट मैच के साथ ही चार मैचों की सीरीज हारने के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम शीर्ष स्थान गंवा बैठी और भारत को शीर्ष स्थान मिल गया। दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में हुए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 280 रनों से हरा दिया, लेकिन चार मैचों की सीरीज उसे 1-2 से गंवानी पड़ी। भारत अगस्त, 2011 के बाद पहली बार शीर्ष वरीय टेस्ट टीम बनी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






