- Details
मेलबर्न: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच को फ्रांस के जाइल्स सिमोन के खिलाफ 6-3, 6-7(1-7), 6-4, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज करने के लिए चार घंटे 32 मिनट कोर्ट पर बिताने पड़े। वह लगातार 27वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा। जोकोविच मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये। उन्होंने 100 बेजा गलतियां की जिनमें चार बैकहैंड ड्रॉप शॉट भी शामिल हैं। जोकोविच और सिमोन के बीच काफी लंबी रैलियां देखने को मिली।
- Details
मेलबर्न: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने सोमवार को अपने साझेदारों के साथ मिलकर विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जीत के रिकॉर्ड क्रम को आगे बढ़ा रही सानिया और स्विटजरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने एकतरफा मुकाबले में एक घंटे और 21 मिनट में रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और इटली की रोबर्टा विंची को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। यह शीर्ष वरीय जोड़ी अगले दौर में अमेरिका की अन्ना लेना ग्रोएनफेल्ड और जर्मनी की कोको वांदेवेघे की 12वीं वरीय जोड़ी से भिड़ेगी। बोपन्न और चीनी ताइपे की युंग यान चान ने भी अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और पोलैंड के लुकास कुबोट की जोड़ी को मिश्रित युगल मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-6 से हराया।
- Details
नई दिल्ली: रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के 5 मैचों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में रोहित टॉप पांच बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रोहित 13 नंबर पर थे लेकिन सीरीज में 441 रन बनाने के बात 8 पायदान की छलांग लगाते हुए वह नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। रोहित ने पांच मैच में 441 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक अर्द्धशतक शामिल हैं। रोहित ने 110.25 की औसत से ये रन बटोरे। वनडे बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली 825 अंक के साथ एबी डिविलियर्स के बाद दूसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया के एक और बल्लेबाज शिखर धवन 748 अंकों के साथ 7वें नंबर पर मौजूद हैं।
- Details
सिडनी : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली पर अपने ट्वीट को लेकर सफाई देते हुए स्टार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लैन मैक्सवेल ने कहा कि मेरी बात को गलत ढंग से देखा गया। मैक्सवेल ने कहा- 'मैंने शानदार खेल के लिये कोहली की तारीफ की थी।' उन्होंने सफाई देते हुए कहा- 'ऐसी खबरें गलत थीं कि मैंने कोहली की आलोचना की है। मुझसे पूछा गया था कि सीरीज में किस बल्लेबाज का दबदबा रहा जिसके जवाब में मैंने कहा था कि इस समय दुनिया में विराट से अच्छा कोई बल्लेबाज नहीं है वो गेंद को काफी अच्छे से मार रहे हैं। हम सब जानते हैं कि वह मैदान पर क्या कर सकते हैं। उन्होंने कैनबरा में हमसे मैच छीन ही लिया था, हमारे लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो रहा था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






