- Details
मेलबर्न: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी ने एना-लेना ग्रोएनफेल्ड और कोको वेंडवेग की जर्मन और अमेरिकी जोड़ी को मात दी। लगातार जीत के रथ पर सवार इस जोड़ी ने यह मुकाबला 6-2, 4-6, 6-1 से जीता। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद सानिया-हिंगिस की जोड़ी को दूसरे सेट में मशक्कत करनी पड़ी। मैच तीसरे सेट तक पहुंचा जहां इस जोड़ी ने बड़ी ही आसानी से जर्मन-अमेरिकी जोड़ी को मात दे सेमीफाइनल में जगह बना ली।
- Details
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पदार्पण कर रहे हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से प्रभावित भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह युवा अगर लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है तो टीम को जरूरी स्थिरता दे सकता है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जब भारतीय गेंदबाजों को निशाना बना रहे थे तब पांड्या ने अच्छे यॉर्कर फेंके और शुरुआत में जूझने के बाद 37 रन देकर दो विकेट चटकाए। शानदार थी गेंदबाजी- धोनी धोनी ने मैच के बाद कहा, 'हमने शानदार गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि पहला ओवर फेंकने के बाद उसने कहीं बेहतर गेंदबाजी की। वह अच्छे यॉर्कर फेंक रहा था, वह वाइड गेंद अच्छी तरह फेंक रहा था। कुल मिलाकर यह अच्छा प्रयास था और मुझे लगता है कि वे हमें स्थिरता दे सकते हैं जिसकी हमें जरूरत है।'
- Details
नई दिल्ली: एडिलेड टी-20 में सुरेश रैना ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद पर 41 रन की पारी खेली। रैना ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 1000 रन बनाने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। मैच शुरू होने से पहले रैना को एक हजार रन पूरे करने के लिए 17 रन की दरकार थी, जो उन्होंने 41 रन की पारी से पूरी कर ली। रैना ने 41 रन की पारी में 3 चौके और एक शानदार छक्का लगाया। अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में रैना के नाम अब 47 मैचों में 1024 रन हो गए हैं। रैना ने 133.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ये रन बटोरे हैं। उनके खाते में एक शतक और 3 अर्द्धशतक हैं।
- Details
सेंचुरियन: कैगिसो रबादा ने मैच में 144 रन देकर 13 विकेट लिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को 280 रन से हराया। इंग्लैंड ने सुबह तीन विकेट पर 52 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को उसके बाकी बचे सात विकेट निकालने में एक घंटे से कुछ अधिक समय ही लगा। इंग्लैंड की टीम 34.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में 112 रन देकर सात विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रबादा ने 32 रन देकर छह विकेट लिए। यह दक्षिण अफ्रीका के लिए सांत्वना भरी जीत है, क्योंकि इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






