- Details
पेनांग (मलेशिया): विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली भारत की पी वी सिंधु ने नये सत्र में शानदार शुरुआत करते हुए स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमर को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीता। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी इससे पहले गिलमर के खिलाफ 2013 के फ्रेंच ओपन में खेली थी जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन आज (रविवार) उन्होंने दिखाया कि उन्हें आखिर महिला एकल में भारत की दमदार खिलाड़ी क्यों माना जाता है। सिंधु ने शुरू से दबदबा बनाये रखकर 32 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-9 से जीत दर्ज करके अपना पांचवां ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता।
- Details
पेनांग(मलेशिया): भारत की पीवी सिंधु ने मलेशियन मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने दक्षिण कोरिया की टॉप सीड खिलाड़ी सुंग जी ह्यून को 21-19, 12-21, 21-10 से हराया। 20 साल की सिंधु को मैच जीतने के लिए करीब एक घंटे का समय लगा। पहले गेम में सिंधु को जी ह्यून को रोकने में परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने जल्दी वापसी करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। चोट से वापसी के बाद सिंधु शानदार फ़ॉर्म में हैं और पिछले साल वह वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिन मारिन को हरा चुकी है। ऐसे में यहां खिताब जीतने की उनकी मजबूत दावेदारी है। वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 12 खिलाड़ी सिंधु 2013 में मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीत चुकी हैं।
- Details
मीरपुर: कप्तान इशान किशन और रिकी भुई के नाबाद शतकों की मदद से तीन बार के चैंपियन भारत ने अंडर-19 विश्वकप से पूर्व अभ्यास मैच में कनाडा को 372 रन से रौंद दिया। भारत ने कप्तान किशन (86 गेंद में 138 रन) और भुई (71 गेंद में 115 रन) के शतकों की बदौलत पांच विकेट पर 483 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अन्य बल्लेबाजों को 27 जनवरी से शुरू हो रहे अंडर 19 विश्व कप से पूर्व अभ्यास का मौका देने के लिए ये दोनों खिलाड़ी रिटायर हुए। इसके जवाब में कनाडा की टीम 31.1 ओवर में सिर्फ 113 रन पर ढेर हो गई। लेग स्पिनर महिपाल लिमरोर ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अन्य मैचों में 1998 के विजेता इंग्लैंड और दो बार के चैम्पियन पाकिस्तान ने भी अभ्यास मैचों में आसान जीत दर्ज की।
- Details
मेलबर्न: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज (शनिवार) यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल और मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिला युगल में सानिया और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने लुडमिला किचनोक और नादिया किचनोक की उक्रेनी जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम सोलह में जगह बनायी। मिश्रित युगल में सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अजला टोमालानोविच और निक किर्गीयोस की आस्ट्रेलियाई जोड़ी को 7-5, 6-1 से पराजित किया। सानिया और मार्टिना का अगला मुकाबला रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और इटली की राबर्टा विन्सी से होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






