- Details
मुंबई: फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने गुरूवार को पुणे की यरवदा जेल से रिहा होने के बाद अपने बांद्रा स्थित घर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सफाई देते हुए कहा कि मैं आतंकवादी नहीं हूं। उन्होंने मीडिया से गुजारिश की कि जब भी मेरे बारे में लिखें तो मेरे नाम के साथ 1993 बम ब्लास्ट को न जोड़ें। उन्होंने कहा कि मैं टाडा कोर्ट से बरी होकर निकला था। मैं आर्म्स एक्ट में कन्विक्ट हुआ था। टाडा कोर्ट के सभी आरोपों से बरी हूं। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनकी पत्नी मान्यता साथ थीं और बीच में ही उनके दोनों बच्चे भी आ गए जिससे माहौल थोड़ा भावनात्मक हो गया था। संजय ने कहा कि मैं 23 साल से जिस आजादी के लिए तरस रहा था आज वह आजादी महसूस कर रहा हूं। हालांकि, विश्वास नहीं हो रहा है। कुछ दिन लगेंगे मुझे यह समझने में कि मैं आजाद हो गया हूं। उन्होने कहा कि आज पिताजी नहीं हैं। उनकी बहुत याद आ रही है।
- Details
मुंबई: सिनेमा के मशूहर 'बाबूजी', फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का 'पप्पी' और सनी लियोनी को लेकर एक रोचक वीडियो बनाया गया है। ना जी ना... वीडियो में कोई 'गंदी बात' नहीं है, बल्कि एक 'गंदी आदत' के खिलाफ जागरुकता फैलाई जा रही है। मंगलवार को जारी हुआ जागरुकता फैलाने वाला यह वीडिया हर जगह फैला (वायरल हो) गया है। आलोक नाथ, सनी लियोनी और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार इस वीडियो में सिगरेट की लत छोड़ने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो इतना अच्छा है और इतने साफ तौर पर सिगरेट की लत छोड़ने का संदेश देता है कि इसे सिनेमाघरों में दिखाने की मांग हो रही है। अगर आप भी बार-बार सिगरेट की लत छोड़ने का मन बनाते हैं और फिर खुद से किए उस वादे को तोड़ देते हैं तो यह वीडियो आपकी इच्छाशक्ति को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकता है। वीडियो जितना बड़ा संदेश देता है, उतना ही ज्यादा रोचक भी है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है शेयर भी कर रहा है।
- Details
मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह पेरिस में आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्रे’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। रिपोर्टों के अनुसार, रणवीर पेरिस पहुंच चुके हैं। दो साल के अंतराल के बाद यश राज फिल्मों में वापसी करने वाले रणवीर (30) ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया है। इससे पहले, उन्होंने लिखा है, बेफिक्रे के लिए पेरिस जा रहा हूं। फिल्म में रणवीर एक चॉकलेटी हीरो की भूमिका में होंगे और इसमें वाणी कपूर भी नजर आएंगी। उन्होंने चोपड़ा की होम प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्मस की ‘बैंड बाजा बारात’ :2010: से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। आदित्य ने अपने दिवंगत पिता यश चोपड़ा की 83 वें जन्मदिन के अवसर पर ‘बेफिक्रे’ की घोषणा की थी। फिल्म निर्माता सात सालों के बाद निर्देशन की बागडोर संभालने जा रहे हैं।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आखिरकार अपनी कैद की सजा पूरी कर पुणे के निकट स्थित यरवदा जेल से आज (गुरूवार) मुक्त हो जायेंगे। उनकी होने वाली रिहाई को लेकर बॉलीवुड में खुशी की लहर है। फिल्म ‘अलीगढ़’ के अभिनेता मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव इस बात से काफी खुश हैं कि गुरुवार को अभिनेता संजय दत्त रिहा हो जाएंगे। ‘अलीगढ़’ के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान मनोज ने कहा कि मैं संजू (संजय) को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और खुश हूं कि वह एक-दो दिन में आखिरकार अपने परिवार और दोस्तों के पास वापस आ रहे हैं। हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। मनोज और संजय ने ‘दौड़’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘दस कहानियां’ जैसी फिल्मों में काम किया है। संजय को 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवारबम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने का दोषी पाया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






