ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भीलवाड़ा: बीजेपी शासित राजस्थान से एक बार फिर से दलितों का साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मामला भीलवाड़ा जिले का है जहां एक सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दलित समुदाय के दो लोगों के साथ जाति-आधारित दुर्व्यवहार करने और उन्हें कुर्सी से उठकर जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। अब इस मामले में राजस्थान पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

एफआईआर 35 साल के रामेश्वरलाल बैरवा और 37 साल के गोपीलाल बैरवा की शिकायत के बाद दर्ज की गई, जिन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना 15 अगस्त को उनके गांव भाकलिया के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के फंक्शन में हुई। पुलिस ने बताया कि इस आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि भाखलिया गांव के अनुसूचित जाति समुदाय के रामेश्वरलाल बैरवा और गोपीलाल बैरवा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार परिवादी गांव के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपने समुदाय के अन्य लोगों के साथ कुर्सियों पर बैठे थे।

चित्तौड़गढ़: कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ वंदे मातरम को लेकर विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले को लेकर रविवार (16 अगस्त) को कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए वंदे मातरम को भुला दिया था।

अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कहा, 'कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही। हम सब टीवी पर देखते रह गए। 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है।'

उन्होंने कहा, सोनिया जी, '140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए?'

नई दिल्ली: जोधपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आसाराम ने अदालत से कुछ समय के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि वह आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर यह बताए कि क्या उनकी स्वास्थ्य स्थिति वास्तव में इतनी गंभीर है कि उन्हें इलाज के लिए कुछ समय की अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए।

हालांकि, राजस्थान सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि फिलहाल आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले आसाराम अयोध्या और काशी विश्वनाथ गए थे, जहां उन्होंने पैदल घूमकर दर्शन किए थे। इसके बावजूद सरकार संबंधित अधिकारियों से ताजा स्वास्थ्य रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जानकारी लेकर अदालत के सामने पेश करेगी।

जयपुर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर फिर से सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की दो प्रमुख पहल 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' केवल नारे बनकर रह गई हैं तथा उसकी ‘एमएसएमई विरोधी नीतियां’ इन उद्योगों का गला घोंट रही हैं।

राहुल गांधी ने बस बॉडी बिल्डर्स फैक्ट्री का दौरा किया

राहुल गांधी ने जयपुर में स्थानीय बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स की फैक्ट्री का दौरा करने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में मेहनत और हुनर से भारत का भविष्य गढ़ने वाले कारीगर देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में परिवहन मंत्रालय द्वारा बनाए गए कुछ नियम देशभर के छोटे बस और ट्रक बॉडी निर्माण उद्योगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं।

गांधी ने आरोप लगाया कि बसों में तकनीकी खराबी के कारण लगने वाली आग का दोष उन बॉडी बिल्डर्स पर मढ़ा जा रहा है, जबकि उनका काम केवल वाहनों की बॉडी तैयार करना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख