ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर सुरक्षा की आड़ में अरावली को "बेचने" की साजिश रचने का आरोप लगाते कहा कि खनन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए संस्थागत कब्जा किया जा रहा है एवं पर्यावरण सुरक्षा उपायों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘यह सारी कवायद अरावली को 'बचाने' की नहीं, बल्कि 'बेचने' की साजिश है और इससे केंद्र सरकार की पोल खुल गयी है।’’

उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है कि अरावली के केवल 0.19 प्रतिशत हिस्से पर ही खनन हो सकता है। उन्होंने 2025 में ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सरिस्का के संरक्षित क्षेत्र में बदलाव के प्रयास को लेकर उनकी मंशा पर भी सवाल उठाया।

उनके अनुसार, अरावली की 100 मीटर वाली परिभाषा को समझने के लिए इसे दो बड़े फैसलों, सीईसी को कमजोर करने और सरिस्का टाइगर रिजर्व की बाउंड्री बदलने के साथ जोड़ना होगा। गहलोत के आरोपों के 3 बड़े आधार है। सीईसी को सुप्रीम कोर्ट से हटाकर ‘कठपुतली’ बनाने का महत्वपूर्ण आरोप है।

अलवर: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया, जिसके बाद पिकअप में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी पिकअप

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन रैणी थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 131.5 के पास पहुंचा, वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद पिकअप से चिंगारी उठी और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पिकअप में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर रूप से झुलस चुके थे। सभी को रैणी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

जयपुर (जनादेश ब्यूरो): राजस्थान के बूंदी में पूर्व राजा राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। दरअसल, बूंदी जिले की सीमा पर कोटा एयरपोर्ट बन रहा है। यहां 600 साल पुरानी बूंदी नरेश राव राजा सूरजमल की मूर्ति और छतरी शुक्रवार (20 सितंबर) को तोड़ दी गई थी। लोगों ने आक्रोश जताते हुए छतरी को वापस बनाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री खाचरियावास ने दी आंदोलन की धमकी

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस घटना को गैरकानूनी और राजस्थान के गौरव पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह कदम इतिहास के सम्मान के खिलाफ है।

खाचरियावास ने कहा कि 100 साल पुरानी किसी भी ऐतिहासिक प्रतिमा को बिना कानूनी प्रक्रिया और सहमति के हटाने या तोड़ने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने “सोची-समझी साजिश” के तहत राव सूरजमल की प्रतिमा को हटाया।

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में रविवार (2 नवंबर) को एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा जोधपुर जिले के फलोदी उपखंड के मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। बस में सवार यात्री जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से बीकानेर जिले के कोलायत मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

बस कोलायत से लौटते हुए जोधपुर की ओर आ रही थी। मतोड़ा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर को बस चालक देख नहीं पाया और तेज रफ्तार में बस ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम ने पुष्टि की है कि हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। मृतकों में अधिकांश जोधपुर जिले के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख