ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जयपुर: जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा के दौरान कथित नकल की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि झुंझुनूं के एक कॉलेज के 45 छात्रों को परीक्षा में पास कराने के लिए 5.50 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। मामले में दो कॉलेजों से जुड़े संचालक, एचओडी और लेक्चरर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, मामला सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्रों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। बढ़ते विवाद को देखते हुए राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल ने जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षाएं अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दीं।

45 छात्रों को पास कराने की हुई थी डील

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण के मुताबिक, खोराबीसल थाना पुलिस ने झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ स्थित एस. करण कॉलेज के एचओडी कृष्ण कुमार, लेक्चरर शंकर लाल जाट (27), जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज के संचालक रामकृष्ण मंडीवाल और उनके भतीजे देवकृष्ण मंडीवाल को गिरफ्तार किया है।

जयपुर: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने छोटे दलों में तोड़फोड़ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार कहा कि देश की जनता ने बीजेपी को सरकार चलाने के लिए बहुमत दिया है, न कि दो-तिहाई बहुमत। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा जनादेश, जो जनता ने नहीं दिया, उसे कृत्रिम रूप से तैयार करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।’’

सचिन पायलट ने कहा कि पहले जो विधेयक गिर चुका था उसे एक 'कृत्रिम जनादेश' के माध्यम से दोबारा लाने की कोशिश राजनीतिक एजेंडा पूरा करने का प्रयास है जिसकी अनुमति देश की जनता ने कभी नहीं दी। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक दलों को तोड़कर, सांसदों को पाला बदलवाकर कर और कृत्रिम जनादेश तैयार कर संवैधानिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जाएगा तो देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया का एक निर्धारित संवैधानिक ढांचा है, पहले जनगणना होनी चाहिए, उसके बाद आयोग का गठन होना चाहिए और फिर परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। सीजेपी के समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

समर्थकों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा

यह घटना शहीद स्मारक पर हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिए। इस घटना के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

जयपुर: राजस्थान के जयपुर के कई इलाकों में सोमवार को होने वाले बड़े अतिक्रमण-हटाओ अभियान से पहले, जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए बंद कर दी हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर यह फैसला लिया गया है, क्योंकि जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जगतपुरा में नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर सड़क को उसकी स्वीकृत 80 फीट की चौड़ाई तक चौड़ा करने का अभियान चलाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहें, गलत जानकारी या भड़काऊ सामग्री फैलाई जा सकती है, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था में खलल पड़ सकता है। इसलिए, जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने यह आदेश जारी किया है।

इस निर्देश के तहत, रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक तय इलाकों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख