- Details

मुंबई: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है और इसे सुलझाने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।
नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का हालचाल जानने यहां पहुंचे थे जिनकी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कंधे की सर्जरी की गई है।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग राजनीतिक बयान: नायडू
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने वियतनाम में हुई नौका दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शव भारत लाए जा रहे हैं और मृतकों में आंध्र प्रदेश के तीन लोग भी शामिल हैं।
राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की कांग्रेस की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने इसे राजनीतिक बयान बताया।
- Details
मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की 'मिसिंग लिंक' परियोजना को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार पर इस परियोजना में "वैश्विक स्तर का भ्रष्टाचार घोटाला" करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में दावा किया कि परियोजना की लागत में करीब 2,500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसे लेकर सरकार जवाब देने के बजाय सवाल उठाने वालों पर हमला कर रही है।
'मिसिंग लिंक' पर शिवसेना (यूबीटी) ने फडणवीस सरकार को घेरा
संपादकीय के अनुसार, दो सुरंगों, आठ लेन की सड़क और दो पुलों वाली 13 किलोमीटर लंबी 'मिसिंग लिंक' परियोजना की शुरुआती अनुमानित लागत 4,797.55 करोड़ रुपये थी। शिवसेना (यूबीटी) का दावा है कि सामान्य लागत वृद्धि को जोड़ने पर भी यह खर्च 5,500 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए था, लेकिन परियोजना की अंतिम लागत बढ़कर 7,180 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
- Details
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक नगर निगम अस्पताल में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे द्वारा मारपीट का शिकार हुए डॉक्टरों में से एक ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा का डर है और उन्होंने हमेशा के लिए शहर छोड़ दिया है।
यह घटना 6 जुलाई को डोंबिवली स्थित कल्याण-डोंबिवली नगर निगम द्वारा संचालित शास्त्री नगर अस्पताल में हुई थी।
"मैं दोबारा वहां कभी नहीं जाऊंगा": पीड़ित डॉक्टर
एक न्यूज चैनल से बातचीत में पीड़ित डॉक्टर ने कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया है और अब वह अस्पताल में काम करने के लिए खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। डॉक्टर ने कहा, "मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मुझे बहुत डर लग रहा है। गुंडे हमारी निगरानी कर रहे हैं और मैं शहर छोड़ चुका हूं। वे बहुत खतरनाक लोग हैं। दूसरे डॉक्टर वहां काम जारी रख सकते हैं, लेकिन मैं नहीं। मैं दोबारा वहां कभी नहीं जाऊंगा।"
- Details
मुंबई: मुंबई में रविवार शाम भारी बारिश के कारण मानखुर्द इलाके में एक बहुमंजिला चॉल के ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इमरजेंसी टीमें मलबे में दबे लोगों को खोजने की कोशिश कर रही हैं।
बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। एक अन्य व्यक्ति को राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज बीएमसी द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है। यह घटना रात करीब 8.30 बजे जनता नगर में हनुमान मंदिर के पीछे चॉल नंबर 5 में हुई। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि घटनास्थल पर चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका थी।
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत के दो-तीन घर ढह गए, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड कार्यालय और '108' एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने बचाव अभियान शुरू किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






