- Details
मुंबई: आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मराठा समुदाय के खिलाफ ‘‘द्वेष’’ रखने और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उन्हें परोक्ष समर्थन देने का आरोप लगाया।
मनोज जरांगे का सीएम फडणवीस पर आरोप
जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में अनशन शुरू करने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने जाति सत्यापन समिति को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार मराठा आरक्षण के सभी लंबित मुद्दों को हल नहीं करती है तो वे मुंबई में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘देवेंद्र फडणवीस मराठा समुदाय के खिलाफ द्वेष रखते हैं और एकनाथ शिंदे सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट के माध्यम से उन्हें परोक्ष समर्थन दे रहे हैं। यदि वे हमारे मुद्दों का समाधान नहीं करते हैं, तो हम वर्षा बंगले (मुख्यमंत्री आवास) जाएंगे। यदि सरकार की टीम बात करने आती है, तो हम उनसे बात करेंगे।"
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के आगे झुकते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक समूह-बी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। हाल में पुणे में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एक आंदोलनकारी छात्रा ने इस साल की शुरुआत में हुई परीक्षा में अनियमितताओं और उसके खिलाफ जारी छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाया था।
राहुल ने परीक्षा रद्द होने के बाद आंदोलनकारी छात्रों को दी बधाई
राहुल गांधी ने परीक्षा रद्द होने पर आंदोलनकारी छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के छात्रों ने एक लड़ाई जीत ली है। एमपीएससी की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा और पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द हुई- यह सरकार की मेहरबानी नहीं, उन छात्रों की जीत है जो मार्च में ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के पेपर लीक के बाद से डटे रहे। दबाव झेला, तानें सुने, महीनों इंतज़ार किया- पर आवाज उठाना नहीं छोड़ा। आप सब पर गर्व है।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार तरुण तेजपाल की उस याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट द्वारा 2013 के दुष्कर्म मामले में 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद आत्मसमर्पण से राहत का अनुरोध किया था। न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने तेजपाल को दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।
पीठ ने सजा और दोषसिद्धि के खिलाफ दायर उनकी अपील को 22 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है, हालांकि इसके लिए उन्हें पहले आत्मसमर्पण प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
बंबई हाई कोर्ट ने छह अगस्त को तरुण तेजपाल को 2013 में एक सहकर्मी से दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने गोवा की एक सत्र अदालत द्वारा पांच साल पहले तेजपाल को बरी किए जाने के फैसले को रद्द कर दिया था। यह मामला नवंबर 2013 में गोवा में आयोजित ‘थिंकफेस्ट’ कार्यक्रम के दौरान एक होटल की लिफ्ट में तेजपाल की एक पूर्व कनिष्ठ महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न से संबंधित है।
- Details
पुणे: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की श्रंखला में आज पुणे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम में आई लड़कियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप करोड़ों लड़कियों में से हर एक मेरे लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि भारत की लड़कियां, भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।
लड़कियों को तीन तरीके की हिंसा से जूझना पड़ता हैः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं की गलत व्याख्य की गई है। लड़कियों के मुद्दे पर केंद्रित इस कार्यक्रम में उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को तीन तरीके की हिंसा से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रोज 80 प्रतिशत लड़कियों को घर के बाहर सड़क पर, कॉलेज में. ऑफिस में उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। वहीं देश में 100 में से 29 महिलाओं को हिंसा का सामना करना पड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा समाज महिलाओं को कंट्रोल करने की कोशिश करता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






