- Details
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की थी।
बीजेपी कुछ भी कर ले, कोई फर्क नहीं पड़ेगा: संजय राउत
संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘शेरनी’ बताते हुए कहा कि उनका रुख पूरी तरह सही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उनका प्रभाव बरकरार रहेगा। बीजेपी चाहे जो कर ले, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
राउत ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर जीत हासिल करेगी और भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है, वह जनता की भावनाओं को दर्शाता है और बंगाल की जनता उनके साथ खड़ी है।
- Details
बेंगलुरु: महाराष्ट्र के विधायक रोहित पवार ने दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत की जांच के लिए बेंगलुरु में एक जीरो एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने दावा किया हैकि 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास हुए प्लेन क्रैश के पीछे एक बड़ी क्रिमिनल साजिश थी, जिसमें उस समय के डिप्टी सीएम अजित पवार और चार अन्य लोग मारे गए थे।
प्लेन क्रैश को बताया सोची-समझी साजिश
एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित राजेंद्र पवार ने 23 मार्च को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि यह क्रैश अजित पवार को खत्म करने की एक सोची-समझी साजिश का नतीजा था। इसमें इस जुर्म के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को आरोपी बनाने की मांग की गई है। हाई ग्राउंड्स पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के सेक्शन 61, 103, 105, 106, 125, 238, और 336(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पार्टी ने उनके बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा सीट के लिए नामित करने का एलान किया, जो सुनेत्रा पवार के इस्तीफे और राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हो गई थी। सुनेत्रा के पति और तत्कालीन एनसीपी प्रमुख अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के लगभग एक महीने बाद उन्हें पार्टी अध्यक्ष चुना गया।
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के बाद सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पटेल ने कहा कि पार्थ पवार को राज्यसभा सीट के लिए नामित किया जाएगा, जो उनकी मां सुनेत्रा पवार के इस्तीफे और राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हो गई थी।
एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने कहा, "दादा (अजीत पवार) के अचानक निधन के बाद बहुत दुख हुआ। सभी की मांग थी कि कोई दादा की जगह ले।
- Details
मुंबई: शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने एक बार फिर मांग की है कि अजित पवार के विमान हादसे की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए। उन्होंने कहा कि जांच में पारदर्शिता होनी चाहिए। इस जांच में दिवंगत नेता अजित दादा की तरफ से प्रभावशाली लोगों को शामिल करना होगा, जिन्हें लगे कि इन्वेस्टिगेशन सही तरीके से हो रहा है।
मैं आज राहुल गांधी को पत्र भेजूंगा: रोहित पवार
एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने कहा, "अगर ये तीन प्रमुख नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, इसमें शामिल रहते हैं तो मुझे विश्वास है कि जांच अधिक पारदर्शी तरीके से की जाएगी। मैं आज राहुल गांधी को पत्र भेजूंगा।''
बारामती विमान हादसे में सीबीआई जांच के सवाल पर रोहित पवार ने कहा, ''जहां तक सीबीआई का सवाल है, केंद्रीय सतर्कता समिति (सीवीसी) के अनुसार, सीबीआई के पास 7,065 मामले लंबित हैं, जिनमें से 2,660 मामले पिछले 10 वर्षों से सीबीआई के पास लंबित हैं, इसलिए हम ऐसी जांच नहीं चाहते हैं।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






