- Details
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले माह हुए उस विमान हादसे में साजिश का संदेह है जिसमें उनके चाचा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गयी थी। उन्होंने विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा इस हादसे की विस्तृत जांच की मांग भी की।
एनसीपी (एससीपी) नेता रोहित पवार ने कहा, "पूरा महाराष्ट्र सवाल कर रहा है कि अजीत दादा का प्लेन क्रैश एक हादसा था या कोई साज़िश? मैं आप सबके साथ वही शेयर कर रहा हूँ जो मैं महसूस कर रहा हूँ। कुछ लोग अभी भी दादा के कहीं से आने की उम्मीद कर रहे हैं, कुछ कहते हैं कि एयरक्राफ्ट में 6 लोग थे, वह अजीत दादा की डेड बॉडी नहीं थी, यह अभी भी एक बुरे सपने जैसा लगता है।
रोहित पवार ने कहा, "अजीत पवार का प्लेन क्रैश साज़िश का हिस्सा हो सकता है। हमने अजीत पवार के एक्सीडेंट के बारे में कुछ चीज़ों की जांच भी की। एक किताब में लिखा है कि अगर आप किसी इंसान को मारना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका है कि उस इंसान के ड्राइवर को मार दिया जाए।
- Details
मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख कौन बन सकता है, इस बात को लेकर बड़ा बयान दिया। भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का होना जरूरी नहीं है, केवल एक शर्त है, जो बने वह हिंदू होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जाति के आधार पर पद का चयन नहीं किया जाता, केवल हिन्दू होने की शर्त जरूरी है।
बता दें कि ये बात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कही। इस मौके पर कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। इस बातचीत में उन्होंने साफ किया कि जाति से नहीं बल्कि हिंदू होने से ही इस पद के लिए पात्रता तय होती है। ये इत्तिफाक है या संघ का अघोषित एजेंडा कि इस एक शताब्दी के दौरान रज्जू भईया को छोड़कर ब्राह्मण के आलावा अन्य किसी जाति का व्यक्ति इस पद शोभा नहीं बढ़ा सका है।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार की मौत के बाद हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है। राउत ने साफ कहा है कि अजित पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत को सिर्फ एक दुर्घटना मानकर आगे बढ़ जाना सही नहीं होगा और इस पूरे मामले पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
"जो दिख रहा है, उससे सवाल पैदा होते हैं"
संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अजित पवार जैसे बड़े नेता की मौत अगर प्लेन क्रैश में होती है, तो सवाल उठेंगे ही। जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे संदेह पैदा करते हैं। सवाल पूछना गलत नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी और इस पर आंख बंद करके भरोसा कर लेना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
अपने बयान में संजय राउत ने यह भी कहा कि अजित पवार हाल के दिनों में यह संकेत दे चुके थे कि वह राजनीतिक रूप से घर लौटना चाहते हैं।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई स्थित लोक भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं। इससे पहले महाराष्ट्र विधानभवन में हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया।
उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को आज लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ फडणवीस मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य, राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे तथा सुनेत्रा पवार के छोटे पुत्र जय पवार भी उपस्थित थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






