- Details
कोलकाता: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि 'बकवास करने वाले' योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को भाजपा से बाहर किया जाना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। खेर ने कहा, ' पार्टी में हैं कुछ लोग ऐसे, जो बकवास करते हैं, चाहे वो साध्वी हों या योगी हों, उनको अंदर कर देना चाहिए और उनको निकाल देना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'मगर आप पूरे देश के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते कि हमारे देश में असहिष्णुता है।' खेर शनिवार को कोलकाता में 'दि टेलीग्राफ नेशनल डिबेट' में असहिष्णुता पर बोल रहे थे। खेर ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रतिद्वंदी पार्टी में लोग सबसे ज्यादा खराब चीजें बोलते हैं। उन्होंने कहा, 'आपके सांसद दिग्विजयजी ने दूसरे सांसद के बारे में सबसे खराब चीजें कही थीं, उससे ज्यादा कुछ और घृणास्पद नहीं हो सकता।
- Details
कोलकाता: कोलकाता में एक लड़की बलात्कार से बचने के लिए बिल्डिंग के दूसरे माले से कूद गई। लड़की के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाले उसके बॉय फ्रेंड और दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 साल की यह युवती फिलहाल अस्पताल में है। यह घटना हावड़ा के पास रविवार शाम की है। रिपोर्ट के अनुसार यह लड़की अपने बॉय फ्रेंड से मिलने आई थी। जब वह मिलने की जगह पहुंची तो वहां उसके दो और दोस्त मौजूद थे। महिला के ड्रिंक में उसके दोस्तों ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था और फिर उस पर हमला किया था। पीड़ित लड़की के चिल्लाने पर उसके दोस्तों ने कथित तौर पर उसे मार डालने की धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक इसके बाद ही लड़की बालकनी की तरफ भागी और दूसरे माले से कूद गई। स्थानीय लोगों ने लड़की को कूदते हुए देखा और उसे अस्पताल लेकर गए।
- Details
कोलकाता: एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद यहां के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे पर आज (रविवार) सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ईमेल में 24 घंटों के अंदर हवाई अड्डे को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह मेल हवाई अड्डे के प्रबंधक के ईमेल आईडी पर आज सुबह आया था और इसे जर्मनी से भेजे जाने का दावा किया गया था। हालांकि हवाई अडडे की साइबर क्राइम टीम मेल के कंटेंट की सच्चाई की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने हवाई अडडे और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के सामानों और कारों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है और हवाई अडडे के विभिन्न भागों की भी जांच की गई है।
- Details
कोलकाता: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को 2013 में फांसी देने के तरीके पर संदेह जताया। उन्होंने कहा, 'फांसी दिए जाने के तरीके पर मैं (पूर्व) न्यायाधीश के तौर पर बोल रहा हूं। उसकी दया याचिका तीन फरवरी को खारिज कर दी गई और फांसी नौ फरवरी को हुई।' उन्होंने कहा कि 'यह गलत है। उसके पास इसे चुनौती देने का अधिकार था। परिवार का अधिकार था कि उन्हें इस बारे में सूचना दी जाती।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






