- Details
कोलकाता: बिहार की तर्ज पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी का सामना करने के लिए वामदलों के साथ चुनावी गठबंधन की बात सोमवार को इस मसले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले राज्य के ज्यादातर पार्टी नेताओं के दिमाग में थी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि जमीनी स्तर के ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ता राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बजाय 'लेफ्ट' के साथ गठबंधन चाहते हैं। राज्य के कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बताया, 'हमारी राहुल गांधी से लंबी बातचीत हुई। उन्होंने हमारी बात ध्यान से सुनी। हालांकि हम निजी विचार व्यक्त करने पहुंचे थे, लेकिन राहुलजी ने आश्वस्त किया है कि इन सभी विचारों को ध्यान में रखा जाएगा।'
- Details
कोलकाता: नन्हीं बालिका वधु दो बेटियों की मां बनने के बाद अब एक बार फिर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए बेताब है और स्कूल जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। सन्तना मुरमू का जब विवाह हुआ था तब वह 14 साल की थीं और आठवीं कक्षा में पढ़ती थीं। विवाह के चार साल बाद वह अब दो बेटियों की मां बन चुकी हैं। पश्चिम बंगाल की यह निर्धन आदिवासी लड़की एक बार फिर पढ़ना चाहती है। इतना ही नहीं, वह बाल विवाह रोकने के लिए काम कर रही है और उसकी कहानियां साझा करने के लिए उसे पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में आमंत्रित भी किया गया था। अपनी बेटियों को सास-ससुर तथा पति के पास छोड़कर सन्तना हर सुबह दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी गांव से तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय कर मणिकोर हाईस्कूल जाती है।
- Details
कोलकाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि खाप पंचायतें समाज की उपयोगी संस्थाएं हैं जो समाज सुधार के काम को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि एकाध गलती के कारण उन्हें पूरी तरह गलत नहीं ठहराया जा सकता। खट्टर ने कहा कि खाप पंचायतों का अपना मजबूत आधार है और उन पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मुख्यमंत्री ने यहां कहा, इनका गठन सरकार द्वारा नहीं किया गया है। ये खाप पंचायतें पिछले 800 सालों से हैं। इन पंचायतों को उन्हीं इलाकों के लोगों ने बनाया था। उन्होंने दहेज व्यवस्था के खिलाफ खड़े होने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और लैंगिक अनुपात जैसे मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने समेत विभिन्न समाज सुधार के काम किए हैं। उन्होंने कहा, मैं बल्कि यह महसूस करता हूं कि ये समाज की उपयोगी संस्थाएं हैं।
- Details
कोलकाता: सहनशीलता को वक्त की जरूरत बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (रविवार) कहा कि कोई भी धर्म असहनशील बनना नहीं सिखाता और सभी का सम्मान करने के संदेश के साथ हिंदू धर्म एक ‘‘सार्वभौम धर्म’’ के तौर पर विकसित हुआ है । ममता ने कहा, ‘‘हमें बड़ी सोच वाला होना चाहिए । किसी धर्म ने असहनशील बनना नहीं सिखाया है । हिंदू धर्म अपनी व्यापकता एवं सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करने के संदेश के साथ एक सार्वभौम धर्म है ।’’ मुख्यमंत्री ने ‘भारत सेवाश्रम संघ’ के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत की संस्कृति जाति, धर्म एवं वर्ग से परे जाकर विविधता में एकता का संदेश देती है ।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






