- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में तणमूल कांग्रेस अकेले उतरेगी। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा करते हुए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची घोषित की जिसमें खेल हस्तियां, अभिनेता और पत्रकार शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा छह चरणों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के तुरंत बाद ममता ने भाजपा, कांग्रेस और वामपंथी दलों से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी अकेले चुनावों में उतरेगी। ममता भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी जहां से वह 2011 में निर्वाचित हुई थीं। सारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी और पूर्व मंत्री मदन मित्रा उत्तर 24 परगना जिले के अपनी पुरानी सीट कमारहटटी से चुनाव लड़ेंगे।
- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान दिया है। घोष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने देशद्रोही नारे लगाए तो ऊपर से छह इंच छोटा कर दिया जाएगा। सिउरी में एक प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए यह विवादास्पद बयान दिया। इलामबाजार हिंसा के दौरान बंटे पर्चे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घोष ने कहा- 'जो कोई भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए का उसे ऊपर से छह इंच छोटा कर दिया जाएगा।' गौरतलब है कि हाल ही में बीरभूम जिले में भीड़ ने फेसबुक पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले छात्र सुजान मुखर्जी के घर का घेराव किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दौरान बीरभूम भाजपा जिला कमेटी ने इलामबाजार में हुई हिंसा के संबंध में पर्चे बंटवाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पर्चों में आरोप लगाया गया था कि मुस्लिमों ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया है।
- Details
बर्धमान: पश्चिम बंगाल की बर्धवान यूनिवर्सिटी में बीती शाम कुछ अज्ञात लोग कैंपस में घुस आए और छात्रों पर कीलों से भरे डंडों से हमला कर दिया। कुछ हमलावरों के सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित समर्थक होने की बात कही जा रही है। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने यहां बर्बरता से लाठी भांजी। पुलिस की ओर से छात्रों पर सख्ती बरतने का आरोप है। कहा जा रहा है कि महिलाओं पर भी पुलिस की बेरहमी दिखी। बीए पार्ट-3 की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी के क़रीब 700 छात्र गुरुवार से ही धरने पर बैठे थे। शुक्रवार की शाम अचानक बाहर से कुछ लोग आए और इन लोगों पर हमला बोल दिया। छात्रों ने हमला करने वाले एक शख़्स को पकड़ लिया। उसने बताया कि तृणमूल से जुड़े एक नेता ने उसे बुलाया था और छात्रों का धरना ख़त्म करवाने को कहा था। हंगामे के बाद से यूनिवर्सिटी बंद है।
- Details
कोलकाता: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में शुक्रवार को आईएसआईएस के एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। एनआईए के एक सूत्र ने यहां बताया कि हिरासत में लिया गया युवक जिले में कांकसा पुलिस थाने के तहत आने वाले गोपालपुर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र है। सू़त्र ने कोई विस्तृत जानकारी दिये बिना बताया कि एनआईए के अधिकारी युवक को बाद में कोलकाता लेकर आये। अधिकारियों ने युवक से कई घंटे तक पूछताछ की ताकि विश्व के खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से उसके कथित संबंधों की पुष्टि की जा सके।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






