- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मांग की कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘राष्ट्र नेता’ का पद दिया जाना चाहिए और कहा कि राष्ट्र को उनके रहस्यमय ढंग से लापता के बारे में सच जानने का अधिकार है। ममता बनर्जी ने नेताजी की 119 वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक समारोह में कहा, ‘राष्ट्र को नेताजी की नियति के बारे में जानने का अधिकार है। 75 साल पहले नेताजी ने देश छोड़ा था लेकिन अब भी हम उनके लापता होने के बारे में तथ्य नहीं जानते है। लोगों को सच जानने का अधिकार है।’ उन्होंने कहा, ‘हम उन फाइलों को देखना चाहते हैं जो नेताजी के लापता होने के बारे में प्रकाश डालेंगी। नेताजी के लापता होने के बारे में सच दस्तावेजों और सबूतों के माध्यम से सामने आना चाहिए।
- Details
कोलकाता: बीरभूम जिले के अमोदपुर में एक घर में हुए बम विस्फोट में तृणमूल समर्थक दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि आज तड़के घर पर हुए बम विस्फोट में शेख हफीजुल (24) और उनके बड़े भाई शेख तारिक हुसैन (27) की मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल, घटना में स्थानीय ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि और पीड़ितों के भाई जाबिर हुसैन और परिवार के अन्य सदस्यों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर का एक हिस्सा ढह गया। कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
- Details
अशोकनगर: पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज तृणमूल कांग्रेस पर कानून..व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रहार करते हुए कहा कि यहां महिलाएं, लोग और यहां तक कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार कानून..व्यवस्था की स्थिति को नहीं सुधारती और सुशासन सुनिश्चित नहीं करती है तब तक व्यापार शिखर सम्मेलन करने से राज्य में निवेश नहीं आएगा। सिंह ने उत्तरी 24 परगना जिले के अशोकनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव लाने के तृणमूल कांग्रेस के नारे के बावजूद ‘‘ मां, माटी, मानुष और पुलिस भी पश्चिम बंगाल में सुरक्षित नहीं है।
- Details
कोलकाता: बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र में पिछली कांग्रेस नीत सरकार और मौजूदा राजग सरकार को आड़े हाथ लिया। मायावती ने मंगलवार को कहा कि दोनों ने ही दलितों के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया और दलितों की इस देश में दशकों तक अनदेखी की गयी है। मायावती ने यहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, ‘कांग्रेस ने दलितों के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने भी ज्यादा कुछ नहीं किया। देश में दशकों तक दलितों की अनदेखी हुई है।’ पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बसपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में समाज के वंचित तबकों तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो बंगाल में भी सीटें जीत सकते हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






