ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: भारतीय वायु सेना के एक युवा कारपोरल अधिकारी की जान लेने वाले हिट एंड रन मामले के एक और आरोपी को कोलकाता पुलिस ने शहर के बंदरगाह इलाके से गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त देवाशीष बोराल ने बताया ‘जॉनी को सुबह बंदरगाह इलाके में एक मकान से गिरफ्तार किया गया। 13 जनवरी को हुई घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं था।’ दूसरे आरोपी सोनू को कल सुबह दिल्ली से और मुख्य आरोपी सांबिया सोहराब को शनिवार को शहर के बेकबागान इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सोनू और जॉनी दोनों ही सांबिया के कथित साथी हैं जिसकी ऑडी ने गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के दौरान युवा आईएएफ अधिकारी को कथित तौर पर कुचल डाला था।

कोलकाता: अपने बयानों से अकसर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़े करने वाले भाजपा सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि यदि वह निर्दलीय चुनाव लड़े तो भी जीत जाएंगे। सिन्हा ने कहा कि उन्हें लंबे समय से अन्य पार्टियों से प्रस्ताव मिलते रहे हैं। बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दरकिनार रखे गए पटना साहिब से सांसद ने यह भी कहा कि उन्होंने अपना विचार उस वक्त दिया, जब कभी प्रधानमंत्री या पार्टी ने कुछ अच्छी या बुरी चीजें की और वह कभी ‘असंतुष्ट या नाराज’ नहीं रहे हैं। सिन्हा ने कहा, ‘‘चूंकि मैं राजनीति में एक अच्छा आदमी हूं, इसलिए मुझे बरसों से अन्य दलों से प्रस्ताव मिलते रहे हैं। यही कारण है कि मैं कहता रहा हूं कि मुझे कोई समस्या नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं रिकार्ड मतों के अंतर से जीतता रहा हूं। यहां तक कि निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी समस्या नहीं होगी क्योंकि काफी लोग मुझे समर्थन करेंगे।’’

नई दिल्ली: माकपा ने आज (रविवार) कहा कि पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने या न करने को लेकर पार्टी की शीर्ष नीति-निर्माण संस्थाएं उचित समय पर फैसला करेंगी । पार्टी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कल ही वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कांग्रेस से वामदल से हाथ मिलाने की अपील की थी ताकि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके । माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में माकपा की ओर से अपनाई जाने वाली रणनीति को लेकर कई तरह की अटकलें हैं। माकपा की 21वीं पार्टी कांग्रेस में तय की गई राजनीतिक धारा के मुताबिक ही चुनावी रणनीतियों पर अमल होगा ।’’ बयान के मुताबिक, ‘‘पोलित ब्यूरो और केंद्रीय कमेटी इन सभी राज्यों में चुनावी रणनीतियों के बाबत उचित समय पर फैसला करेगी ।’’

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वायुसेना के एक अधिकारी की कुचल कर जान लेने वाली कार के चालक के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए तथा पार्टी का चालक या उसके पिता से कोई संबंध नहीं है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बयान में कहा, ‘‘अपराधियों के विरूद्ध कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। हमारा उनसे कुछ लेनादेना नहीं है और कभी उनसे संबंध नहीं रहा है।’’ माकपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करने में अनिच्छुक है क्योंकि आरोपियों की सत्तारूढ़ दल के साथ करीबी है। इस घटना को ‘‘भयावह’’ करार देते हुए तृणमूल के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कार मालिक का उनकी पार्टी से कोई नाता नहीं है। यह व्यक्ति कथित रूप से चालक की सीट पर था। उन्होंने कहा, ‘‘उसके पिता एक साधारण राजनीतिक कार्यकर्ता थे जो 2006 में वाम के समर्थन से राज्य विधानसभा में निर्वाचित हुए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख