- Details
बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। तारापीठ मंदिर नगरी के एक चार मंजिला होटल में सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के वक्त होटल में ठहरे ज्यादातर लोग सो रहे थे।
आग होटल के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका
शुरुआत में अस्पताल ने हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़कर सात होने की पुष्टि की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।
- Details
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा ने नादिया जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णनगर सर्किट हाउस में कमरा आवंटित किए जाने के बावजूद देर रात वहां से कमरा खाली करने को कहा गया।
टीएमसी सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती
संसद सत्र के बाद रात को ठहरने के लिए सर्किट हाउस पहुंचीं मोइत्रा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वहां से जाने से इंकार कर दिया तो शुक्रवार रात परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगी। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एक निर्वाचित सांसद के रूप में वह इस सुविधा का उपयोग करने की हकदार हैं, लेकिन जिला अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान करने के इरादे से आधी रात को कमरा खाली करने का दबाव बनाया गया। मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मुझे जो कमरा दिया गया था, वह पूरी तरह तैयार था और मुझे यहां रात का खाना भी परोसा गया।"
- Details
कोलकाता: कोलकाता के नीलरतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स रूपाली बर्मन का शव अस्पताल के शौचालय में मिला। रूपाली रात करीब 8 बजे नाइट शिफ्ट के लिए अस्पताल पहुंची थीं। ड्यूटी के दौरान रात 9 से 10 बजे के बीच वह शौचालय गईं, लेकिन फिर बाहर नहीं आईं। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर सहकर्मियों ने पुलिस को खबर की। एंटाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर अंदर से उनका शव बरामद किया।
शौचालय का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
रूपाली के शौचालय जाने के बाद जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटीं तो सहकर्मियों ने पहले आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उनकी चिंता बढ़ गई। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजे के बाहर से भी आवाज देकर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की। जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
- Details
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए सितंबर में तीन हफ्ते विदेश जाने की अनुमति दी। चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है।
अदालत ने निर्देश दिया है कि अभिषेक बनर्जी सिर्फ अपने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर विदेश यात्रा करेंगे। उन्हें यात्रा का पूरा कार्यक्रम, विदेश में रहने का पता, इलाज करने वाले डॉक्टर और अस्पताल की जानकारी, ठहरने की अवधि और फ्लाइट से जुड़ी जानकारी जांच एजेंसियों को देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां अभिषेक बनर्जी की ओर से दी गई इन जानकारियों को गोपनीय रखें। अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें कथित भड़काऊ भाषण से जुड़े मामले में उनके विदेश यात्रा पर लगी रोक हटाने से इंकार कर दिया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






