ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ममता बनर्जी परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की ‘पुष्टि’ करने के लिए मंगलवार को उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री पहुंची थीं। इस सीट पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोट से हराया था। हालांकि, मतगणना के दिन ही ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए थे।

नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी आज दूसरी बार हाईकोर्ट पहुंचीं। इससे पहले वह 14 मई को भी कोर्ट पहुंची थीं। उस समय वह चुनाव बाद हिंसा से जुड़े एक मामले में स्वयं पक्ष रखने गई थीं। आज हाईकोर्ट पहुंचने पर उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष और पार्टी नेता डोला सेना भी थे। याचिका दाखिल करने के बाद वो वहां से रवाना हो गईं।

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ घंटों चली बैठक के बाद टीएमसी के बागी सांसदों ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा में टीएमसी के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में शामिल होंगे। साथ ही सत्ताधारी एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन देने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में लगातार ऊथल पुथल के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।

स्पीकर आवास पर हाई-प्रोफाइल बैठक और अलग बैठने की मांग

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने यह कदम दलबदल विरोधी कानून से बचने के लिए उठाया है। इस फैसले से अपनी सांसदी बचाने की रणनीति तैयार की गई है। इस बड़े राजनीतिक धमाके से दिल्ली से लेकर कोलकाता तक की राजनीति गरमा गई है।

इस एलान से पहले रविवार को काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंदोपाध्याय और शताब्दी रॉय सहित टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शनिवार को पश्चिम बंगाल के दो अलग-अलग जिलों के दो पुलिस थानों में अलग-अलग आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इन मामलों को लेकर 14 से 16 जून तक लगातार तीन दिन उनके विभिन्न एजेंसियां पूछताछ करेंगी।

पहली शिकायत दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी महानगर पुलिस के अंतर्गत आने वाले सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में कारोबारी संजय कुमार सिंघल ने दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न चुनावी सभाओं में अभिषेक बनर्जी द्वारा दिए गए कई बयान चुनाव बाद हिंसा भड़काने वाले थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी शिकायत दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर थाने में भाजपा नेता अविजीत दास उर्फ बॉबी ने दर्ज कराई है। अविजीत दास वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार रह चुके हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब कोलकाता की हेयर स्ट्रीट पुलिस ने ममता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें उन पर चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगाया गया है।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड स्थित सोवालया इलाके के निवासी तुषार कांति दास ने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तुषार कांति दास ने पुलिस को बताया कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को बीजेपी के 'भ्रामक प्रचार' से सावधान रहने को कहा था, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर वह किस प्रकार के भ्रामक प्रचार की बात कर रही थीं। शिकायत में दावा किया गया है कि रैली के दौरान दिया गया उनका बयान पहली नजर में उकसाने वाला, भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला प्रतीत होता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख