- Details
चंडीगढ़: हाल में राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने वाले पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होने के उसके प्रलोभन को खारिज करते हुए अपने खुद के राजनीतिक दल आवाज ए पंजाब का गठन करने का फैसला किया है। वह अकाली दल के निष्कासित नेताओं के साथ मिलकर नये दल का गठन करेंगे। हाल में अकाली दल से निलंबित किए गए परगट सिंह ने कहा, हमने पंजाब को बर्बाद करने वाली सभी ताकतों से लड़ने के लिए नये मोर्चे के गठन का फैसला किया है। अगले तीन-चार दिन में किसी जगह पर नये मोर्चे से जुड़ी औपचारिक घोषणा की जाएगी, और इस बारे में जल्द ही फैसला किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि आप के साथ बातचीत नाकाम होने के बाद सिद्धू ने समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर दल के गठन का फैसला किया और जालंधर के निलंबित अकाली विधायक परगट सिंह तथा लुधियाना के बैंस बंधुओं - समरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस के साथ एक बैठक की। बैंस बंधु निर्दलीय विधायक हैं। सत्तारूढ़ अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्र्रेस को कड़ी टक्कर देकर पंजाब में चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बनाने वाली आप इस घटनाक्रम से स्तब्ध है क्योंकि भाजपा छोड़ने के बाद सिद्धू के पार्टी में शामिल होने के लिए बातचीत चल रही थी। लुधियाना दक्षिण के निर्दलीय विधायक बलविंदर बैंस ने भी पीटीआई-भाषा से कहा, हमने संयुक्त रूप से आवाज ए पंजाब नाम के एक नये मंच का गठन किया है।
- Details
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब इकाई के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को नकद राशि लेने संबंधी स्टिंग ऑपरेशन के मामले में आज पद से हटा दिया। इस आशय का फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में लिया गया। उनके खिलाफ अपने ही कार्यकर्ता से नकद लेने तथा अन्य शिकायतें पार्टी को मिली थीं जिन पर कमेटी ने चर्चा की। कमेटी के फैसले के अनुसार वह अब जांच पूरी होने तक पार्टी के संयोजक पद पर नहीं रहेंगे। इस बीच छोटेपुर से इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया और कहा कि फिलहाल उन्हें कमेटी के फैसले पर कुछ नहीं कहना। उधर बैठक में छोटेपुर के खिलाफ स्टिंग आपरेशन के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय पैनल बैठाया गया है। पैनल के सदस्य पंजाब के सह प्रभारी एवं विधायक जरनैल सिंह तथा जसबीर सिंह होंगे। पैनल की जांच तक छोटेपुर संयोजक पद से हटे रहेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञातव्य है कि पंजाब के नेताओं ने एक पत्र लिखकर केजरीवाल से प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाने की मांग की थी। छोटेपुर पर पार्टी कार्यकर्ता से नकद लेने का आरोप है। पार्टी नेतृत्व को पिछले कुछ महीनों से छोटेपुर के बारे में ऐसी शिकायतें मिल रही थीं। छोटेपुर ने कहा कि मेरे साथी ही बेबुनियाद तथा निराधार आरोप लगाकर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट दिया जाएगा। अमरिंदर ने पंजाब कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘किसी भी व्यक्ति को दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट मिलेगा।’ पंजाब में कांग्रेस को पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों से 1661 आवेदन मिले हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं और कई उम्मीदवारों और परिवार के सदस्यों ने कई सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। सिंह ने कहा कि कुल आवेदनों में से 1025 सामान्य श्रेणी के, 636 आरक्षित श्रेणी के तथा 500 ऐसे युवाओं के आवेदन हैं जो 45 वर्ष से कम आयु के हैं। राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू जहां अपनी भावी योजना का खुलासा नहीं कर रहे हैं, सिंह ने कहा कि सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होने के लिए स्वागत है। उन्होंने कहा, ‘सिद्धू एक पुराने कांग्रेसी परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनके पिता पार्टी के सदस्य रहे हैं। उनमें (सिद्धू में) कांग्रेस का डीएनए है। हम सिद्धू को कांग्रेस में एक प्रमुख भूमिका दे सकते हैं।’ उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि पंजाब में आप की लहर है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में अकालियों और आप को परास्त करेगी।
- Details
जालंधर: जालंधर के व्यस्ततम ज्योति चौक इलाके में दिन दहाड़े गोली मारे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीश गगनेजा की हालत स्थिर लेकिन नाजुक है और उनकी देखरेख के लिए अब केंद्र से चिकित्सकों का एक दल बुलाया गया है. गोली लगने के बाद से ही संघ नेता की देखरेख कर रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा स्थानीय विधायक मनोरंजन कालिया ने बताया, ‘पेट में गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल, संघ के सह सरसंघचालक बिग्रेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीश गगनेजा का एक निजी अस्पताल में रात दो बजे के बाद तक आपरेशन चलता रहा. इस दौरान दो गोलियां निकाल दी गयी हैं लेकिन एक गोली अभी भी उनके पेट में ही है जो जिगर के आसपास फंसी हुई है.’ कालिया ने बताया, ‘मैने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से बातचीत कर केंद्र से ‘क्रिटिकल केयर टीम’ भेजने को कहा है ताकि गगनेजा का इलाज और बेहतर तरीके से किया जा सके. इस पर नड्डा ने चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के निदेशक डॉक्टर योगेश चावला को इस बारे में आवश्यक निर्देश दिये हैं और उम्मीद है कि यह टीम आज दोपहर तक जालंधर पहुंच जाएगी.’ उन्होंने बताया, ‘इससे पहले कल देर रात मुख्यमंत्री के निर्देश पर लुधियाना स्थित डीएमसी से डॉ जसपाल की अगुवाई में एक टीम जालंधर आयी और उन्हीं की देखरेख में निजी अस्पताल में संघ नेता का ऑपरेशन किया गया. उनकी हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है.’ इससे पहले शहर के पुलिस आयुक्त अर्पित शुक्ला ने बताया, ‘हमने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे हैं.
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






