ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि पंजाब पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सिद्धू को सबक सिखाएगा। सिद्धू से साफ तौर पर नाराज बादल ने कहा, 'राज्य की जनता सिद्धू को बख्शेगी नहीं और विश्वासघात के लिए उन्हें सबक सिखाएगी, क्योंकि वह अपनी पार्टी को धोखा देने वाले किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं करती।' बरनाला जिले में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए बादल ने कहा, 'सिद्धू जैसे अवसरवादी और भगोड़े नेता की पंजाब की राजनीति में कोई जगह नहीं है और राज्य की जनता उन्हें माकूल जवाब देगी।' देश के सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि सिद्धू का हाल पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला और पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जैसा ही होगा, जिन्हें राज्य की जनता ने अपनी मातृ पार्टी को धोखा देने के लिए राजनीतिक गुमनामी में भेज दिया। सुरजीत सिंह बरनाला ने जहां अकाली दल छोड़ दिया था, वहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से नाराज होकर उनके भतीजे मनप्रीत ने अक्टूबर 2010 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, 'दोनों नेताओं का किसी भी विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने जिस पार्टी के साथ राजनीति में प्रवेश किया उसी की पीठ में छुरा भोंक दिया। सिद्धू का मामला भी उनसे अलग नहीं है।'

नई दिल्‍ली: संसद भवन परिसर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करने के बाद विवादों में घिरे आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने अब राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कथित समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच की मांग की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब के संगरुर से आप सांसद भगवंत मान ने लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्‍होंने पठानकोट एयरफोर्स बेस पर उच्‍च स्‍तरीय पाकिस्‍तानी प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच मांग की है। पाकिस्‍तान समर्थित आतंकियों की ओर से एयरफोर्स बेस पर हमले के कुछ दिनों के बाद इस प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया था। मान ने इस पत्र में दावा किया है कि पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर दौरे के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को मोदी की ओर से आमंत्रित किए जाने के बाद राष्‍ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ गई। साल 2001 में आईएसआई ने संसद पर हमला किया। फिर 2016 में उसी आईएसआई ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। प्रधानमंत्री जी ने उसी आईएसआई को पठानकोट एयरबेस में आमंत्रित कर घुमाया। क्या इससे पूरे देश की सुरक्षा को खतरा नहीं हुआ? मेरा वीडियो बनाना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है या प्रधानमंत्री जी का आईएसआई को बुलाकर एयरबेस में घुमाना देश की रक्षा के लिए खतरा है? मान ने लोकसभा स्पीकर को लिखी इस चिट्ठी लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी को भी समन भेजने के लिए कहा है। उनका कहना है कि मैं दोषी हूं तो पीएम भी दोषी हैं। आपने मेरे वीडियो बनाने पर एक समिति बनाई है।

चंडीगढ़: पंजाब में धार्मिक ग्रंथ अपमान मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को संगरूर कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। पंजाब पुलिस ने आप विधायक नरेश यादव को आज (सोमवार) संगरूर कोर्ट में पेश किया। पंजाब पुलिस ने नरेश यादव को सिखों के धार्मिक ग्रंथ के अपमान के आरोप में गिरफ्तार किया था। पंजाब की पुलिस ने कल रात आप विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार किया जिन पर मालेरकोटला में 24 जून को धर्मग्रंथ की कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज है। पंजाब पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के बाद कल रात ही एम्स में उनका मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद रात करीब 12:30 बजे पुलिस उन्हें लेकर संगरूर के लिए रवाना हुई थी। पंजाब पुलिस के आईजी (पटियाला जोन) परमजीत सिंह उमरा नांगल ने कहा था, ‘हमने आप  विधायक नरेश यादव को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार किया। उन्हें सोमवार को मालेरकोटला अदालत में पेश किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की एक टीम को यादव को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली रवाना किया गया था। नांगल ने कहा कि यादव की गिरफ्तारी के लिए मालेरकोटला अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया गया था। महरौली से विधायक यादव पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

जालंधर: देश भर में बढ़ते दलित अत्याचार के मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां कहा है कि आसमान छूती महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार आवश्यक वस्तुओं का बफर स्टाक बाजार में क्यों नहीं उतार रही है। ‘हल्के विच कैप्टन’ कार्यक्रम के तहत जालंधर जिले के कारतारपुर विधानसभा क्षेत्र में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमरतोड़ महंगाई के लिए केंद्र सरकार से कहा, ‘‘आवश्यक वस्तुओं का बफर स्टाक पड़ा हुआ है और महंगाई रॉकेट की गति से बढ़ रही है तो सरकार इस पर अंकुश लगाने के लिए इस स्टाक को बाजार में क्यों नहीं जारी कर रही है।’’ कैप्टन ने कहा, ‘‘बफर स्टॉक इसी आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाता है। अब अगर आवश्यक वस्तुओं को बाजार में नहीं उतारा गया तो कब उतारा जाएगा। रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के कारण आम आदमी पर भारी आर्थिक दवाब है और सरकार इस मामले में अबतक निष्क्रिय क्यों है इससे मैं आश्चर्यचकित हूं।’’ इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देशभर में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और प्रधानमंत्री की इस मामले पर चुप्पी रहस्यमय लगती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि गुजरात सहित पूरे मुल्क में दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।’’ लोकसभा में पंजाब के अमृतसर का प्रतिनिधित्व करने वाले कैप्टन ने केंद्र की सरकार को चेताया कि वह जाति और सांप्रदायिक आधार पर लोगों का बंटवारा न करे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख