ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी "जन-विरोधी" नीतियों से पंजाब को बर्बाद कर रही है और बादल पिता-पुत्र राज्य में माफिया की सरपरस्ती कर रहे हैं। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाए, "अकाली-भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और बेवकूफाना नीतियों से पंजाब को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार से पहले पंजाब लगभग हर क्षेत्र में देश में एक नंबर पर था।" सिंह ने बादल पिता-पुत्र पर नशा, भूमि, परिवहन, बालू, कंकड़, केबल और भर्ती माफिया की सरपरस्ती करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इसने लोगों की जिंदगी बदहाल कर दी है और किसान खुदकुशी के लिए मजबूर किए जा रहे हैं। उन्होंने यहां सुरेन्द्ररनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बादल पिता-पुत्र 'आप' नेताओं के खिलाफ झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 'आप' में अनुभव की कमी के अकाली नेताओं और अमरिन्दर सिंह के आरोपों पर उन्होंने कहा, "पार्टी के पास स्मार्ट प्रशासन की, शानदार स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रदान करने की, टैक्स घटाने की और परियोजनाओं में धन बचाने की कला है जिसे आप सरकार ने दिल्ली में साबित किया है।"

अमृतसर: पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक 'नौसिखिया पार्टी' है, जिसे न तो किसी धर्म के रिवाजों की परवाह है और न ही देश की सुरक्षा की चिंता है। दरबार साहिब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखबीर ने कहा कि सोशल मीडिया पर संसद की सुरक्षा के ब्योरे से जुड़ा वीडियो टेप जारी करने की 'आप' के सांसद भगवंत मान की हरकत संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी थी। सुखबीर ने कहा, 'शिरोमणि अकाली दल के किसी सांसद ने ऐसी हरकत की होती तो पार्टी ने सख्त कार्रवाई की होती, लेकिन 'आप' का नेतृत्व उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय उनके बचाव में आ गया, जो दिखाता है कि 'आप' के तार अलगाववादी ताकतों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतें दिन-रात पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने में लगी हुई हैं, लेकिन शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन की सरकार ऐसा कभी नहीं होने देगी। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके करीब सात लाख नौजवानों का डोप टेस्ट किया जाएगा और इसके नतीजे पंजाब-विरोधी ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा होगा, जो पंजाबियों को बदनाम करने पर तुले हैं।

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने यह कहकर पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी कि पूर्व भारतीय हॉकी टीम कप्तान परगट सिंह का पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत है। अकाली दल ने जालंधर पूर्व से विधायक परगट सिंह को अनुशासनहीनता के चलते मंगलवार को निलंबित कर दिया था और कहा गया है कि वह आप में शामिल होंगे। हालांकि इस बीच सिद्धू का कांग्रेस में स्वागत है, यह कहने के एक दिन बाद उन्होंने कहा, 'परगट का कांग्रेस में स्वागत है। मैंने नवजोत सिंह सिद्धू से कहा है कि अगर वह जुड़ना चाहते हैं तो हमारे साथ आ सकते हैं। परगट सिंह केवल शानदार खिलाड़ी ही नहीं थे, जब मैं राज्य में मुख्यमंत्री था वह पंजाब में मेरे खेल निदेशक थे। हमने साथ काम किया है।' अमरिंदर अब सिद्धू और परगट दोनों को लुभा रहे हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस औपचारिक रूप से दोनों को लेकर कुछ नहीं कर रही।

जालंधर: शहर में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक पत्नी ने कथित रूप से गला घोंटकर अपने प्रवासी पति की हत्या महज इसलिए कर दी क्योंकि पति ने उसे विवाहेतर संबंध रखने से मना किया था। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह शहर के मखदूमपुरा इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान राजकुमार ऊर्फ राजू (38) के रूप में हुई है और वह मखदूमपुरा का रहने वाला था और हाल ही में विदेश से लौटा था। उन्होंने बताया कि विदेश से लौटने के बाद राजू को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी आरती का कथित रूप से विवाहेतर संबंध है। राजू आरती को घर से बाहर जाने से रोकता था और आज सुबह दोनों के बीच इस मामले में जमकर झगड़ा हुआ। आरती फिर भी नहीं मानी और वह घर से जाने लगी। जब पति ने उसे रोका तो उसने उसे पटककर गरदन में चुन्नी लपेटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम में राजू की मौके पर ही मौत हो गयी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख