- Details
अमृतसर: अमृतसर की एक अदालत ने मानहानि के एक मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा दो अन्य को समन जारी करते हुए उनसे 29 जुलाई को पेश होने को कहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुरप्रताप सिंह ने पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर कराए गए एक मामले में केजरीवाल के अलावा पत्रकार से नेता बने आशीष खेतान और 'आप' के पंजाब प्रभारी संजय सिंह को समन जारी किया। 20 मई को मजीठिया ने एक अदालत में तीनों के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 'आप' निराधार आरोप लगाकर उनका और उनके परिवार की छवि खराब कर रही है। यह दूसरा मामला है जब उन्होंने 'आप' नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराए।
- Details
अमृतसर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा कर अनजाने में उनकी पार्टी की ओर से हुई ग़लती के लिए माफ़ी मांगी है। केजरीवाल ने कहा कि यूथ मैनिफ़ेस्टो जारी करने के दौरान उनकी पार्टी की ओर से अनजाने में जो ग़लती हुई थी और माफ़ी मांगने के लिए ही उन्होंने दरबार में सेवा की है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि सेवा कर उन्हें शांति मिली है। केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर में बर्तन धोकर सेवा की। दरअसल केजरीवाल के सहयोगी आशीष खेतान ने यूथ मैनिफ़ेस्टो जारी करते वक्त इसकी तुलना गुरुग्रंथ साहिब से की थी। साथ ही मैनिफ़ेस्टो में पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू के साथ स्वर्ण मंदिर की भी तस्वीर है। इस दौरान केजरीवाल के साथ आशीष खेतान, सुच्चा सिंह छोटेपुर, पूर्व पत्रकार कंवर संधू, हरजोत बैंस, भगवंत मान और साधू सिंह सहित कई नेता भी मौजूद थे। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता आशीष खेतान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया था। उनके खिलाफ पंजाब में पुलिस शिकायत भी दर्ज की गई थी। इस मैनिफेस्टो विवाद के चलते उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई। हालांकि बाद में खेतान ने यह कहते हुए माफी मांग ली थी कि उनका मकसद पवित्र ग्रंथ का निरादर करना नहीं था। लेकिन ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन नामक एक समूह ने कहा था कि यह काफी नहीं है और वह इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे।
- Details
अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे दरिया मंसूर इलाके में एक मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने आज तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल के एक रात्रि गश्ती दल ने कुछ पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सीमा में घुसते देखा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। अधिकारी ने बताया कि घुसपैठियों ने बीएसएफ कर्मियों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और बीएसएफ गश्ती दल की तरफ आना जारी रखा और गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि घुसपैठियों की गोलीबारी के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में तीन घुसपैठिए मारे गए। बहरहाल, दो घुसपैठिए पाकिस्तानी सीमा की तरफ भागने में कामयाब रहे। यह मुठभेड़ अमृतसर जिले के अजनाला से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित दरिया मंसूर इलाके में हुई। घुसपैठिए युवा हैं और उनकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने स्थल से तीन पाकिस्तानी मोबाइल फोन सेट और भारतीय करेंसी बरामद की है।
- Details
चंडीगढ़: मलेरकोटला पवित्र पुस्तक के अपवित्रीकरण की घटना को लेकर संगरूर पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि नरेश यादव की गिरफ्तारी हो सकती है। विधायक ने पुलिसकर्मियों पर पूछताछ के दौरान खुद के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने विधायक पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि वह उसकी गिरफ्तारी वारंट को लेकर अदालत से संपर्क कर सकती है। आप के पंजाब संयोजक सुचा सिंह छोटेपुर और आप नेता हिम्मत सिंह शेरगिल के साथ यादव जांच में शामिल होने दूसरी बार संगरूर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुये। अधिकारियों ने बताया कि उससे आठ घंटे से अधिक पूछताछ की गयी। इससे पहले पांच जुलाई को उनसे पांच घंटा पूछताछ की गयी थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






