ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जालंधर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दावा है कि अगर उनकी पार्टी पंजाब चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो वह ड्रग्स की समस्या को एक महीने में हल कर देंगे। उन्होंने राज्य में शासित बीजेपी-अकाली दल गठबंधन पर गैरकानूनी धंधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। जालंधर में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा 'यहां की सरकार ड्रग व्यवसाय को बढ़ावा देती है क्योंकि इससे उनका फायदा पहुंचता है। अगर हम सत्ता में आए तो एक महीने में इस समस्या को हल कर देंगे। बस आपको पुलिस के हाथ खोल देने है। यह सिर्फ कांग्रेस कर सकती है।' इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने उड़ता पंजाब से जुड़े विवाद पर भी सरकार की आलोचना की और कहा कि पंजाब ड्रग्स की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और फिल्म को सेंसर करने से बात नहीं बनेगी। गांधी ने यह भी कहा कि राज्य में अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन है और इसलिए भाजपा भी पंजाब में पैर पसारते ड्रग्स के कारोबार के लिए बराबरी से जिम्मेदार है। हालांकि आप नेता भगवंत मान का कहना है कि गांधी को पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर बोलने का किसी तरह का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि इससे पहले कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस समस्या को सुलझाने में नाकाम रहे थे।

अमृतसर: पंजाब के फल्जिका में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया और उनकी गोलीबारी में एक तस्कर घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना देर रात करीब दो बजे की है, जब सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने सोहना सीमा चौकी अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध हलचल महसूस की। उन्होंने घुसपैठियों को ललकारा। एक अधिकारी ने बताया, ‘दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया जिसे पकड़ लिया गया है। उनके पास से मादक पदार्थ के 15 पैकेट बरामद हुए हैं और आशंका है कि ये पैकेट हेरोइन के हैं। उनके पास से हथियार और गोलाबारूद भी जब्त किया गया है। ऐसा लगता है कि यह सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी का मामला है।’’ अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों तस्करों के शव मिल गए हैं और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सीमावर्ती इलाकों में पहुंच गए हैं तथा विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

चंडीगढ़: विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब राज्य परिवहन विभाग ने 2007-15 के अवधि के दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पूरे कैबिनट के सरकारी वाहनों पर 97 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की। कांग्रेस के नेता ने बताया कि बादल (पिता-पुत्र) को आर्थिक संकटों और पिछले दस सालों में राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक खुली बहस करने के लिए एक सार्वजनिक मंच पर सामने आना चाहिए। सूचना के एक अधिकार (आरटीआई) जवाब के हवाले से उन्होंने कहा, बादल (पिता-पुत्र) और अन्य मंत्रियों के वाहनों पर 97 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गयी, जिससे राज्य के प्रति इन नेताओं की असंवदेनशीलता का पता चलता है।

अमृतसर: आपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वषर्गांठ सोमवार को यहां स्वर्ण मंदिर में तगड़ी सुरक्षा के बीच मनाई गई और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसजीपीसी के कार्यबल के साथ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात थे जिससे मंदिर परिसर और इसके आसपास कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अर्धसैनिक बलों सहित 8,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को अमृतसर में तैनात किया गया है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष व पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान की अगुवाई में अकाली समर्थकों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पंजाब सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। अकाल तख्त के भूतल से एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए मान ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सिखों और एसजीपीसी के धार्मिक मामलों में दखल दे रहे हैं। मान ने एसजीपीसी को सिख ग्रंथी बलबीर सिंह को बहाल करने को कहा जिन्होंने हाल ही में स्वर्ण मंदिर में मुख्यमंत्री को ‘सिरोपा’ देने से इनकार कर दिया था। सभा को संबोधित करते हुए जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी गुरबचन सिंह ने तत्कालीन केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनियाभर में सिख समुदाय आपरेशन ब्लू स्टार के इस पुराने घाव को याद रखेगी।’’ स्वर्ण मंदिर में 1984 में सेना की कार्रवाई में मारे गए लोगों को समर्पित स्मारक को देखने आज बड़ी तादाद में लोग एकत्र हुए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख