- Details
पठानकोट: पठानकोट आतंकवादी हमले में चार महीने पहले मारे गए चारों आतंकवादियों के शवों को एक गुप्त स्थान पर दफना दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शवों को पठानकोट सिविल अस्पताल के शवगह में रखा गया था और आज (बुधवार) दोपहर करीब दो बजे उन्हें वहां से पठानकोट पुलिस द्वारा ले जाया गया और शहर के एक अज्ञात कब्रिस्तान में दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि पठानकोट मामले के आतंकवादियों को उस स्थान के समीप ही दफनाया गया है, जहां पिछले वर्ष दीनानगर (गुरदासपुर) पुलिस थाने पर हमले में शामिल तीनों आतंकवादियों के शवों को दफनाया गया था। एनआईए और स्थानीय पुलिस द्वारा छह मई को शवों को अस्पताल में ले जाया गया था और उसके बाद से उन्हें दो बड़े फ्रीजर में रखा गया था। पाकिस्तान का संयुक्त जांच दल जब 29 मार्च को भारत की यात्रा पर आया था तो उससे शवों को ले जाने का आग्रह किया गया था लेकिन उसने इंकार कर दिया। इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण डीएनए और अन्य जैविक नमूने ले लिए थे।
- Details
अमृतसर: पंजाब के स्वर्ण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में नि:शुल्क वाई-फाई इंटरनेट पहुंच की सुविधा मिलेगी। गर्भगृह में नहीं चलेगा वाईफाई शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के अतिरिक्त सचिव दलजीत सिंह बेदी ने रविवार को यहां कहा कि धार्मिक मूल्यों को देखते हुए यह सेवा मंदिर के गर्भगृह के भीतर और जलाशय के आसपास उपलब्ध नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वाई-फाई अकाल तख्त के अलावा एसजीपीसी के सभी कार्यालयों और स्वर्ण मंदिर के संबद्ध कार्यालयों में काम करेगा। यह नि:शुल्क सुविधा वीडियोकान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
- Details
लुधियाना: भाजपा की विधायक और क्रिकेटर से सांसद बने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने आज अपनी पार्टी के सहयोगी अकाली दल पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यदि यह गठबंधन बना रहता है तो वह अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर नहीं लड़ेंगी। कौर ने कहा कि वह राज्य और गरीबों की सेवा करने के सपनों के साथ राजनीति में आईं, लेकिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा उनका ‘अपमान’ किए जाने और सौतेला व्यवहार किए जाने के चलते उनकी उम्मीदें बिखर गई हैं। अमृतसर पूर्व से विधायक कौर ने कहा, ‘यदि शिरोमणि अकाली दल के साथ यह गठबंधन बना रहता है तो मैं (भाजपा के टिकट पर) चुनाव नहीं लड़ूंगी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके पुत्र द्वारा हमेशा उनका अपमान किया गया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सार्वजनिक तौर पर कहते रहे हैं कि मैं उनकी बेटी की तरह हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि मेरे साथ हमेशा एक सौतेली बेटी की तरह व्यवहार किया गया है।’ कौर ने कहा कि जब कभी भी किसी परियोजना के लिए उन्होंने राज्य सरकार से संपर्क किया, उनकी बात कभी भी नहीं रखी गई।
- Details
नई दिल्ली: पंजाब में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी अब ‘लेजर दीवारों’ के जरिए की जाएगी। सुरक्षा प्रणाली को कड़ा करने के तहत यह कदम उठाया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में आईबी पर नदी पट्टी के संवेदनशील क्षेत्र में 8 इन्फ्रा रेड व लेजर सिस्टम को लगा दिया गया है जबकि चार अन्य जगह भी जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात पर सीमा की सुरक्षा करने वाली बीएसएफ ही इस लेजर सिस्टम के जरिए निगरानी रखेगी। अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही इन दीवारों के आसपास किसी तरह की गतिविधि दिखेगी तो सिस्टम इसे पकड़ लेगा। अगर कोई इसे पार करने की कोशिश करेगा तो जोर से साइरन बजने लगेगा। सेंसर पर उपग्रह आधारित सिग्नल कमांड सिस्टम के जरिए निगरानी रखी जाएगी। इस सिस्टम की खासियत यह है कि रात के अंधेरे के अलावा कोहरे के दौरान भी यह निगरानी कर सकेगा। करीब दो साल पहले बीएसएफ ने पंजाब की नदी पट्टी वाले उस क्षेत्र में लेजर दीवारें लगाने का फैसला लिया था, जहां कंटीले तार लगाना संभव नहीं है। मगर ये क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






