- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचे, जहां मंदिर के पुजारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में केदारनाथ मंदिर की अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘आज, मैंने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का दौरा किया और दर्शन व पूजा की। हर-हर महादेव।''
राहुल गांधी पांच विधानसभा चुनावों के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं और रविवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उत्तराखंड में समुद्र तल से 3,584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड के चार धाम और पंच केदार का हिस्सा है और भारत में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि निजी यात्रा का सम्मान करें। उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का उत्साहपूर्वक समर्थन मन से करने की नसीहत दी गई है। एक्स पर जारी पोस्ट में कहा गया है कि कार्यकर्ता अगली बार उत्तराखंड आने के बाद प्रिय नेता से मिल सकते हैं।
- Details
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 28 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अब तक सात शवों को निकाला जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या (यूके 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सात शव बरामद हो चुके हैं। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सोमवार को देहरादून के मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की एक इमारत ढह गई। पिछले 24 घंटों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते बंदाल नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। उफान पर आई बंदाल नदी के तेज बहाव में कॉलेज की इमारत बह गई।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश से पहाड़ी राज्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही, कम से कम 17 लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें जाम हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, टिहरी में कुंजापुरी बगड़धार के पास भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया, जबकि ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सखणीधार में भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भारी बारिश के चलते लगभग 1,169 घर और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
- Details
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 16 लोगों की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये हैं। उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर इन दिनों लगातार बारिश हो रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोदी हादसे पर कहा, "चमोली में बेहद दुखद घटना का समाचार मिला है। 15 लोगों के हताहत होने की जानकारी अभी तक मिली है। इस घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गए हैं। एसडीआरएफ सभी बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। जरूरत पढ़ने पर उन्हें अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। घायलों को हायर सेंटर पर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता ली जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






