- Details
नई दिल्ली/उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में पांच दिन से 40 मजदूर फंसे हुए हैं। ये टनल 12 नवंबर की सुबह अचानक धंस गई थी। अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए गुरुवार सुबह नए सिरे से 'अमेरिकन ऑगर' मशीन को इंस्टॉल कर रेस्क्यू का काम शुरू किया गया है। इस मशीन को बुधवार देर शाम भारतीय वायुसेना के हरक्यूलिस विमान से दिल्ली से उत्तरकाशी लाया गया था। मजदूरों के रेस्क्यू के लिए नॉर्वे और थाईलैंड की रेस्क्यू टीमों से भी सलाह ली जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह गुरुवार को टनल के अंदर जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मजदूरों के रेस्क्यू में 2 से 3 दिन और लग सकते हैं।
चारधाम प्रोजेक्ट के तहत यह टनल ब्रह्मखाल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है। 12 नवंबर (रविवार) को अचानक टनल के एंट्री पॉइंट से 200 मीटर दूर मिट्टी धंस गई। जिससे ये मजदूर बफर जोन में फंस गए। मलबा 70 मीटर तक फैला गया है। फंसे हुए मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हैं।
- Details
देहरादून: उत्तरकाशी के टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस टनल से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बीते 70 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, घटनास्थल के पास हुए एक लैंडस्लाइड की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन की गति पर असर जरूर पड़ा है।
साथी मजदूरों ने किया हंगामा
करीब 40 मजदूरों के टनल के अंदर फंसे होने और रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही देरी का असर अब साथी मजदूरों पर दिखने लगा है। साथी मजदूरों ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया है। कुछ मजदूरों ने बैरीकेड्स को तोड़कर अंदर जाने की भी कोशिश की। अन्य सभी मजदूरों ने भी सिल्क्यारा में हंगामा किया है। उनकी मांग है कि बचाव अभियान में और तेजी लाई जाए ताकि उनके साथियों को टनल के अंदर से जल्दी निकाला जा सके।
रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने टनल के अंदर मलबे के बीच से स्टील पाइल के माध्यम से फंसे मजदूरों तक खाना और ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की थी।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लगभग 40 मजदूर एक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर 24 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं। सुरंग का दौरा करने वाले आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों को निकालने में दो दिन और लग सकते हैं।
फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने और उन्हें निकालने के लिए लगभग 60 मीटर का एक रास्ता बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सुरंग को अवरुद्ध करने वाले लगभग 20 मीटर स्लैब हटा दिया गया है और 35 मीटर मार्ग को साफ किया जाना बाकी है।
रविवार को सुरंग के अंदर लगभग 265 मीटर के स्ट्रक्चर के आकार को मोडिफाइ करने की प्रक्रिया और रीप्रोफाइलिंग के लिए लगभग 40 श्रमिकों को तैनात किया गया था। उनसे लगभग 50 से 55 मीटर दूर सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वे अंदर फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू हो गया। बचाव टीमों की प्राथमिकताओं में से एक फंसे हुए श्रमिकों को भोजन और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करना था।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा में एक निर्माणाधीण टनल का एक हिस्सा टूट गया। इस हादसे में 40 मजदूरों के फंसने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य की शुरुआत की गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात हुआ था। यह सुरंग उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थी। प्रशासन की तरफ से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सिलक्यारा की तरफ तड़के करीब चार बजे हुआ जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग का करीब 150 मीटर हिस्सा टूट गया। घटना की जानकरी मिलते ही उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली।
मौके पर पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन, आपातकालीन 108 व सुरंग का निर्माण करा रही संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कर्मचारी भी मौके पर सुरंग खुलवाने के काम में जुटे हुए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






