- Details
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले सप्ताह जारी किये गये राज्य गीत को प्रदेश की संस्कृति, इतिहास, भूगोल और पहचान का समावेश बताते हुए अधिकारियों से उसका संक्षिप्त रूप तैयार करने को कहा है ताकि उसे औपचारिक समारोहों में गाया जा सके । यहां कल देर शाम संस्कृति विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेश को अपना गीत मिलने पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि इस गीत में पूरे प्रदेश की संस्कृति, इतिहास, भूगोल व हमारी पहचान का समावेश किया गया है । उन्होंने कहा, वस्तुत: यह गागर में सागर भरने जैसा प्रयास है। गीत में हमारी भाषाओं का आदर करते हुए उ}ाराखण्डी भावना को लिया गया है।ॅ यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य गीत का संक्षिप्त रूप तैयार करने को कहा है ताकि औपचारिक समारोहों में गीत की प्रस्तुति की जा सके। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि संक्षिप्त रूप में गीत की मूल भावना प्रभावित नहीं होनी चाहिये ।
- Details
देहरादून: संदिग्ध मानकर उत्तराखंड पुलिस जिन युवकों की तलाश कर रही थी, वे एक कालेज के छात्र निकले जो गिरिजाघर में प्रार्थना करके लौट रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने देहरादून में बताया कि 25 जनवरी की देर रात राजपुर रोड क्षेत्र में मिले सीसीटीवी फुटेज में चार-चार के समूह में दिखाई दिए आठों युवकों की पहचान साफ हो गई है और वे सभी राजपुर रोड स्थित दून बाइबिल कालेज के छात्र हैं। दाते ने बताया कि 25 जनवरी की रात वे सभी सेंट थामस चर्च में प्रार्थना करने के बाद वापस आ रहे थे और ज्यादा ठंड होने के कारण उनमें से कुछ ने अपने मुंह और कान ढके हुए थे जिससे किसी व्यक्ति को उन पर शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड में आठ संदिग्धों के घुसने की सूचना पर हाईअलर्ट जारी करते हुए तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है। वहीं अर्द्धकुंभ क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। देहरादून के केंद्रीय संस्थानों और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। मंगलवार सुबह डीजीपी ने बताया, राज्य में आठ संदिग्धों के घुसने का सूचना है। इसको देखते हुए राज्य की पुलिस, क्यूआरटी, एसओजी, विजीलेंस, एसटीएफ़ सहित हरिद्वार में तैनात सुरक्षा बलों को सघन तलाशी और संदिग्ध स्थानों पर दबिश के आदेश दिए गए गए हैं। राज्यभर में तलाशी और दबिश दी जा रही है।
- Details
देहरादून: देहरादून में चाय बागान पर स्मार्ट सिटी विकसित करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों, वहां काम कर रहे श्रमिकों, पर्यावरणविदों और मुख्य विपक्षी भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) भी खड़ी हो गई है। चाय बागान पर स्मार्ट सिटी बनाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को रियल्टी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एम्मार एमजीएफ तथा कथित रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार और वाडरा परिवार को लाभ पहुंचाने वाला बताते हुए आप कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रस्तावित जगह पर जोरदार प्रदर्शन किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






