ताज़ा खबरें
मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगाई गई रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश
पाक को 6 जगह घुसकर दिया जवाब,लड़ाकू विमानों का भी इस्‍तेमाल: सेना

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में भारत को एक बार खोखली धमकी दी है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो पाकिस्तान उस पर हमला कर देगा। उन्होंने कहा कि आक्रामकता सिर्फ गोलियों से नहीं होती, पानी रोकना भी हमला है।

ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है जब पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए। 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुए आईडब्ल्यूटी (इंडस वाटर्स ट्रीटी) को अब तक दुनिया का सबसे सफल जल समझौता माना गया। इस संधि के तहत भारत को पूर्वी नदियों (रावी, व्यास, सतलुज) का नियंत्रण दिया गया, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब) का अधिक अधिकार मिला। भारत को पश्चिमी नदियों पर निर्धारित शर्तों के तहत बिजली परियोजनाएं और अन्य निर्माण कार्य करने की सीमित अनुमति है।

पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा रुख

भारत की तरफ से संधि को निलंबित करने या एकतरफा रद्द करने की संभावना को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया गंभीर और आक्रामक रही है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन लिया। भारत ने आईडब्ल्यूटी को रद्द करने के अलावा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया।

भारत के खिलाफ आसिफ का बेतुका बयान

पाकिस्तान के रक्षामंत्री का मानना है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वह समर्थन नहीं मिल रहा जिसकी उसे उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के आरोपों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने खारिज कर दिया। मोदी सरकार के पास अपने दावों को सिद्ध करने के लिए कोई सबूत नहीं है।

पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा भारत: आसिफ

ख्वाजा आसिफ ने पहले भी कहा था कि भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन हम भारत के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध के हालात बने तो पाकिस्तान भी उसका जवाब देगा। पाक रक्षामंत्री ने ये भी कहा था कि सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान विश्व बैंक से संपर्क करेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख