- Details
तेहरान/दोहा: अमेरिका के ईरान पर ताजा हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इसके बाद कतर समेत कई खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने दोहा समेत पूरे देश के लोगों के मोबाइल फोन पर आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट भेजकर सभी नागरिकों और प्रवासियों से घरों या सुरक्षित स्थानों के भीतर रहने की अपील की है।
कतर-यूएई समेत कई देशों में हाई अलर्ट
कतर के आंतरिक मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि देश में सुरक्षा खतरे का स्तर फिलहाल बहुत अधिक है। मंत्रालय ने सभी नागरिकों और प्रवासियों से बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकलने और केवल सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है। मंत्रालय के अनुसार, यह कदम दोहा में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तेज धमाकों की आवाजें सुने जाने और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद कुवैत, बहरीन तथा जॉर्डन में हुए विस्फोटों की खबरों के मद्देनजर उठाया गया है। सरकार ने लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की भी अपील की है।
- Details
हनोई: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए भीषण नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों की सूची भारतीय दूतावास ने जारी कर दी है। दूतावास ने बताया कि यह सूची वियतनामी अधिकारियों से प्राप्त हुई है। मृतकों में तमिलनाडु के सबसे अधिक 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 पर्यटक शामिल हैं।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "आज फु क्वोक द्वीप के पास हुए दुखद नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों की सूची साझा करते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है। यह सूची वियतनामी अधिकारियों से प्राप्त हुई है। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास हरसंभव सहायता के लिए उपलब्ध हैं।"
दूतावास की ओर से जारी सूची के अनुसार, मृतकों में सेंथिल कुमार जयावेल, मुरुगा प्रभु अरुमुगम, श्रीधर सुंदरराजन, शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद, बालाजी नटेसन, विनया कुमार चिथापुरम भास्करा, रविशंकर सुगुमारन, संतोष कुमार शांतीलालजैन, बाबू कुप्पुस्वामी, अलागुराजन सिवासामी (सभी तमिलनाडु) शामिल हैं।
- Details
तेहरान: ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के आखिरी दिन एक ओर हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे, वहीं दूसरी ओर देश के कई शहरों में हुए धमाकों ने तनाव और बढ़ा दिया। बुशहर, कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास समेत कई इलाकों से विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं।
अमेरिका का नए हमलों से इंकार
इस बीच अमेरिका ने इन धमाकों में किसी भी तरह की भूमिका से इंकार किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच भी फोन पर बातचीत हुई है।
सुपुर्द-ए-खाक के बीच कई शहरों में धमाकों की खबर
अयातुल्ला खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रार्थना का नेतृत्व उनके बेटे मुस्तफा खामेनेई ने किया, जबकि नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान ईरानी मीडिया ने बुशहर, कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास में धमाकों की खबर दी।
- Details
तेहरान: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को उनके होमटाउन मशहद में इमाम रजा की दरगाह (श्राइन) में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी यह अंतिम विदाई एक सप्ताह तक चले जनाजा जुलूसों और शोक सभाओं के बाद संपन्न हुई। खामेनेई की 28 फरवरी को युद्ध के पहले दिन अमेरिकी हवाई हमले में मौत हुई थी।
खामेनेई की अंतिम यात्रा में विदाई देने उमड़ी लाखों की भीड़
ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई को उनके पैतृक शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उन्हें दुनिया के सबसे पवित्र शिया धार्मिक स्थलों में से एक इमाम रज़ा श्राइन परिसर में दफनाया गया। अंतिम विदाई से पहले मशहद की सड़कों पर लाखों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शहर की गलियां मातम, दुआओं और भावनाओं से भरी हुई हैं। हर तरफ लोगों की आंखों में आंसू और हाथों में खामनेई की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। अंतिम यात्रा के दौरान लोग लगातार धार्मिक नारे लगा रहे थे और अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






